गुजरात ने कोलकाता को आखिरी ओवर में हराया, KKR को आईपीएल 2026 में मिली 5वीं हार

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में 5 विकेट से हराया। कोलकाता की जारी सीजन में ये पांचवीं हार है।

गुजरात ने कोलकाता को आखिरी ओवर में हराया, KKR को आईपीएल 2026 में मिली 5वीं हार

गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से शिकस्त दी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 180 रन बनाए, इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने कप्तान शुभमन गिल के 86 रनों की दमदार पारी की बदौलत दो गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। गुजरात ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 181 रन बनाकर मैच जीता। गुजरात की जारी सीजन में तीसरी जीत है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने पांचवां मुकाबला गंवाया है।

गिल ने खेली कप्तानी पारी

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़कर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। छठे ओवर में सुनील नारायण ने साई सुदर्शन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। साई सुदर्शन ने 16 गेंदों में एक चौका और दो छक्के लगाते हुए 22 रन बनाये। इसके बाद 10वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने जॉस बटलर को अपना शिकार बना लिया। बटलर ने 15 गेंदों में दो चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 25 रन बनाये।

वॉशिंगटन सुंदर 13 रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुये। इस दौरान शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा किया और ऑरेज कैप पर भी कब्जा जमा लिया। 17वें ओवर में वैभव अरोड़ा ने शतक की ओर बढ़ रहे शुभमन गिल को कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया। गिल ने 50 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 86 रनों की पारी खेली। 20वें ओवर की पहली गेंद पर रमनदीप सिंह ने ग्लेन फिलिप्स को आउट कर मैच में रोमांच पैदा कर दिया।

ग्लेन फिलिप्स ने 16 गेंदों में 19 रन बनाये। गुजरात टाइटंस ने 19.4 ओवरों में पांच विकेट पर 181 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से अपने नाम कर लिया। राहुल तेवतिया सात रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती ने दो विकेट लिये। रमनदीप सिंह, वैभव आरोड़ा और सुनील नारायण ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार को आईपीएल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 180 रन पर समेट दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत खराब रही और टीम ने पहले चार ओवरों में ही तीन विकेट गंवा दिए। कागिसो रबाडा (29 रन पर तीन विकेट) और मोहम्मद सिराज (23 रन पर दो विकेट) की तेज गेंदबाजी जोड़ी ने नई गेंद से कहर बरपाते हुए शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया, जबकि अशोक शर्मा (45 रन पर दो विकेट) और प्रसिद्ध कृष्णा (32 रन पर एक विकेट) ने अच्छा साथ दिया।

ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला ग्रीन ने शुरुआती झटकों के बाद पारी को संभाला और 55 गेंदों में सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 79 रन बनाए। उन्होंने रोवमैन पॉवेल (27) के साथ चौथे विकेट के लिए 55 रन और अनुकूल रॉय (नौ) के साथ पांचवें विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की। ग्रीन ने खासतौर पर राशिद खान के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए पांच चौके और चार छक्के जड़े, हालांकि अफगान स्पिनर ने पारी की आखिरी गेंद पर उन्हें विकेटकीपर के हाथों कैच करा दिया।

ग्रीन को किस्मत का भी साथ मिला। वह शुरुआत में पगबाधा की अपील से बचे और फिर 14वें ओवर में राशिद की लगातार गेंदों पर उन्हें दो जीवनदान मिले। इस ओवर की दूसरी गेंद पर बटलर स्टंपिंग का मौका चूक गए, जबकि अगली गेंद पर बाउंड्री पर वाशिंगटन सुंदर ने कैच टपका दिया। दोनों मौकों पर गेंद चार रनों के लिए चली गई। ग्रीन उस समय 58 रन पर खेल रहे थे। एक छोर से विकेटों के लगातार पतन के कारण आखिरी ओवरों में ग्रीन तेजी से रन बनाने में नाकाम रहे।

इससे पहले मोहम्मद सिराज ने पहले ही ओवर में अजिंक्य रहाणे को खाता खोले बिना आउट कर केकेआर को झटका दिया। इसके बाद रबाडा ने शानदार आउटस्विंगर पर अंगकृष रघुवंशी (आठ) को विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। सत्र का पहला मैच खेल रहे टिम सीफर्ट (19) ने कुछ आकर्षक शॉट लगाए, लेकिन रबाडा की शॉर्ट गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने उनका शानदार कैच लपका। रिंकू सिंह का खराब फॉर्म इस मैच में भी जारी रहा। वह एक रन बना कर आउट हुए जबकि रमनदीप सिंह ने आठ गेंदों में 17 रन का योगदान दिया। पॉवेल ने कुछ समय तक आक्रामक बल्लेबाजी की, लेकिन अशोक शर्मा ने उन्हें धीमी गेंद पर आउट कर ग्रीन के साथ 55 रन की साझेदारी तोड़ दी।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।