शुभमन गिल पर BCCI ने ठोका मोटा जुर्माना, गुजरात टाइटंस की पहली जीत पर कप्तान से हुई ये गलती
Shubman Gill Fine: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 की पहली जीत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नसीब हुई, मगर इस जीत के बाद बीसीसीआई ने कप्तान शुभमन गिल पर 12 लाख रुपए का जुर्माना ठोक दिया है। आईए जानते हैं वजह-

शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 की पहली जीत बुधवार, 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नसीब हुई। पहले दो मैचों में हार का मुह देखने के बाद जीटी ने अपना पहला मैच डीसी के खिलाफ मात्र 1 रन से जीता। मगर इस जीत के बावजूद कप्तान शुभमन गिल के लिए एक बुरी खबर आई है। बीसीसीआई ने गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर 12 लाख रुपए का जुर्माना ठोक दिया है। यह जुर्माना दिल्ली के खिलाफ स्लो ओवर रेट के चलते लगाया गया है। इस चक्कर में जीटी को आखिरी ओवर में 210 रन डिफेंड करते हुए आखिरी ओवर में एक अतिरिक्त फील्डर भी 30 गज के घेरे में रखना पड़ा था। हालांकि उन्होंने इसके बावजूद 1 रन से यह मैच जीता।
IPL की रिलीज के अनुसार, गुजरात टाइटंस (जीटी) के कप्तान शुभमन गिल पर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के मैच नंबर 14 के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद जुर्माना लगाया गया है।
चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
शुभमन गिल पर अगली बार लगेगा 24 लाख का जुर्माना
शुभमन गिल की यह आईपीएल 2026 में स्लो ओवर रेट से जुड़ी पहली गलती है, जिस वजह से कप्तान पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। अगर गुजरात टाइटंस इस सीजन अगली बार स्लो ओवर रेट की दोषी पाई जाती है तो कप्तान समेत पूरी टीम पर जुर्माना लगेगा। दूसरी बार यह गलती दोहराने पर शुभमन गिल को 24 लाख रुपए का जुर्माना भरना पड़ेगा।
शुभमन गिल दंड भुगतने वाले दूसरे कप्तान
आईपीएल 2026 में शुभमन गिल स्लो ओवर रेट के चलते दंड भुगतने वाले दूसरे कप्तान हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर यह गलती आईपीएल 2026 में दो बार कर चुके हैं। पीबीकेएस को हालांकि अभी तक एक भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पंजाब ने पहले दो मैच जीते, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उनका तीसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा था।
बीसीसीआई ने हटाया बैन का नियम
बता दें, आईपीएल 2026 से पहले बीसीसीआई ने कप्तान के बैन के नियम के बदलाव को हटा दिया है। पहले ऐसा हुआ करता था कि अगर कोई टीम एक सीजन में तीन बार स्लो ओवर रेट की दोषी पाई जाती थी, तो कप्तान पर जुर्माने के साथ-साथ एक मैच का बैन लगता था। मगर अब इस नियम को बदल दिया गया है। अब सिर्फ कप्तान पर बैन लगता है।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


