गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल में अपने शांत दिमाग खेल और धीरज का बताया राज

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, भाषा
Follow us on Google News
share

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने इंडियन प्रीमियर लीग से पहले सोमवार को अहमदाबाद में बताया कि उनके खेल में शांत और धैर्य वाला स्वभाव क्यों है। उन्होंने कहा कि इसकी वजह ये है कि वह खुद पर भरोसा रखते हैं और अपनी टीम के साथ सुरक्षित और आत्मविश्वास महसूस करते हैं।

Shubman Gill

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने इंडियन प्रीमियर लीग से पहले सोमवार को अहमदाबाद में बताया कि उनके खेल में शांत और धैर्य वाला स्वभाव क्यों है। उन्होंने कहा कि इसकी वजह ये है कि वह खुद पर भरोसा रखते हैं और अपनी टीम के साथ सुरक्षित और आत्मविश्वास महसूस करते हैं।

टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रहे गिल अब गुजरात टाइटंस के लिए छोटे प्रारूप में वापसी करेंगे। यह फ्रेंचाइजी 2022 की चैंपियन और 2023 की उपविजेता रही है और अपनी एकमात्र खिताबी जीत में इजाफा करना चाहेगी।

गिल ने यहां 'शुभारंभ 2026' कार्यक्रम में कहा, ‘मैं बस खुद जैसा हूं और मेरे खेल और अपने समूह में जो विश्वास और सुरक्षा है, उसी से मेरे खेल में संयम आता है।’

गुजरात टाइटंस की टीम अपना अभियान 31 मार्च को पिछले साल की उपविजेता पंजाब किंग्स के खिलाफ उनके घरेलू मैदान मुल्लनपुर पर शुरू करेगी। उसके बाद वह 4 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पहले घरेलू मैच के लिए अहमदाबाद लौटेगी।

गिल ने कहा, ‘किसी भी परिस्थिति में संयमित रहना आपको व्यापक दृष्टिकोण देता है। आप वर्तमान से आगे देख पाते हैं, बड़ी तस्वीर समझ पाते हैं और दीर्घकालिक सोच स्पष्ट हो जाती है।’

उन्होंने कहा कि यही संयम टीम के मुख्य कोच और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा की भी सबसे बड़ी ताकत है।

पिछले सत्र में गुजरात टाइटंस को एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा था। नेहरा ने कहा कि इस बार भी ध्यान केवल खिताब जीतने पर केंद्रित होना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘इस सीजन अलग तरह से सोचने की जरूरत नहीं है। वास्तव में, मुझे सोचने की जरूरत नहीं है, खिलाड़ी सोचते हैं। उन्हें खेलना है, मैं बाहर बैठा हूं।’

नेहरा ने कहा, ‘पहले दिन से हमारी सोच स्पष्ट है। हम सिर्फ भाग लेने नहीं, बल्कि जीतने के लिए यहां हैं। एक नई टीम के लिए यह सोचना आसान होता है कि इसमें समय लगेगा, लेकिन हमारा ऐसा कभी दृष्टिकोण नहीं रहा। यह विश्वास सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि पूरी टीम का है।’

गुजरात टाइटन्स ने पहली बार 2022 में आईपीएल में हिस्सा लिया था। तब से लेकर अब तक आशीष नेहरा ही उसके हेड कोच हैं। गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही सीजन में आईपीएल खिताब जीतकर धमाल मचा दिया था। उसके अगले साल भी वह फाइनल में पहुंची लेकिन जीत नहीं सकी। हालांकि 2024 के सीजन में वह प्लेऑफ तक नहीं पाई थी और 2025 में उसे एलिमिनेटर से बाहर होना पड़ा था।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में करीब दो दशक का अनुभव रखने वाले चन्द्र प्रकाश को जटिल विषयों का सरल विश्लेषण करने में महारत हासिल है। बचपन में न्यूज के प्रति ऐसा प्रेम हुआ कि रात में रेडियो पर न्यूज बुलेटिन के दौरान पढ़ाई-लिखाई का अभिनय करते लेकिन कान और दिल-दिमाग ध्वनि तरंगों पर अटका रहता। तब क्या पता था कि आगे चलकर न्यूज की दुनिया में ही रचना-बसना है। रेडियो में कभी काम तो नहीं किया लेकिन उस विधा के कुछ दिग्गज प्रसारकों संग टीवी न्यूज की दुनिया में कदमताल जरूर किया। चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने टीवी पत्रकारिता से शुरुआत की। पेशे में पहला दशक टीवी न्यूज के ही नाम रहा जहां उन्होंने 'न्यूज24', 'श्री न्यूज', 'फोकस न्यूज', 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' और भोजपुरी न्यूज चैनल 'हमार टीवी' में अलग-अलग समय पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाई। इस दौरान डेली न्यूज शो के साथ-साथ 'विनोद दुआ लाइव: आजाद आवाज' जैसे कुछ स्पेशल शो के लिए भी लेखन किया। अगस्त 2016 में उन्होंने 'नवभारत टाइम्स' के साथ डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में कदम रखा। NBT में उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, जियोपॉलिटिक्स, क्राइम, स्पोर्ट्स, कोर्ट से जुड़ी खबरों का लेखन-संपादन किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों समेत महत्वपूर्ण विषयों पर कई स्पेशल सीरीज भी लिखी जिनमें लीगल न्यूज एक्सप्लेनर्स 'हक की बात' की एक लंबी श्रृंखला भी शामिल है। मार्च 2025 से वह लाइव हिंदुस्तान में शब्दाक्षरों के चौके-छक्के जड़ रहे हैं।

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय मूल रूप से यूपी के देवरिया के रहने वाले हैं। गांव की मिट्टी में पलते-बढ़ते, खेत-खलिहान में खेलते-कूदते इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। उसके बाद मैथमेटिक्स का छात्र 'राजनीति कला है या विज्ञान?' में उलझ गया। बी.ए. और बी. एड. की पढ़ाई के बाद पत्रकारिता की ओर रुझान बढ़ा और मॉस कम्यूनिकेशंस में मास्टर्स किया। अभी भी सीखने-समझने का सतत क्रम जारी है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल में अपने शांत दिमाग खेल और धीरज का बताया राज