GT vs SRH Pitch Report: अहमदाबाद में बल्लेबाजों का चलेगा सिक्का या बॉलर ढहाएंगे कहर? जानिए पिच रिपोर्ट में
GT vs SRH Pitch Report: गुजरात टाइटन्स वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद मैच प्लेऑफ्स की रेस के लिए बहुत अहम है। दोनों टीमों के पास 16 अंकों तक पहुंचने का मौका है। आज ही एक टीम प्लेऑफ्स के लिए लगभग क्वालीफाई कर लेगी।

GT vs SRH Pitch Report: आईपीएल 2026 का 56वां लीग मैच गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच है। एसआरएच मुकाबला जीते या फिर मेजबान गुजरात टाइटन्स, दोनों के पास प्लेऑफ्स में अपनी जगह लगभग पक्की करने का मौका होगा। दोनों टीमें 14-14 पॉइंट्स हासिल कर चुकी हैं। ऐसे में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला बेहद खास होगा। इससे पहले जान लीजिए कि यहां पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है? क्या गेंदबाज कहर बरपाएंगे या बल्लेबाज खूब रन बनाएंगे?
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आईपीएल के आंकड़ों पर नजर डालें तो आप पाएंगे कि यहां आज 50वां मैच इस लीग के इतिहास का खेला जाएगा। यह आईपीएल 2026 का एकमात्र स्टेडियम है, जहां किसी भी टीम को फायदा मिलता हुआ नजर नहीं आता है। रन चेज भी आसान लगती है और यहां डिफेंड करना भी आसान लगता है। यही आंकड़े भी बयां कर रहे हैं। मैदान बड़ा है और यहां चौके-छक्के भी कम लगते हैं। चौकों की संख्या अक्सर यहां ज्यादा देखने को मिलती है, लेकिन विकेट भी खूब गिरते हैं।
अब तक खेले गए 49 मैचों में से 24 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 25 मैचों में रन चेज करते हुए जीत मिली है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये मैदान अच्छी क्रिकेट के लिए बना है। किसी को भी फेवर नहीं मिलता। यहां तक कि टॉस की भूमिका भी यहां कुछ खास नहीं मानी जाती, क्योंकि टॉस जीतकर मैच जीतने वाली टीमों का जीत प्रतिशत यहां 47 है, जबकि टॉस हारकर मैच जीतने वाली टीमों का जीत प्रतिशत 53 है। 23 मैच टॉस जीतने वाली टीम जीती है और 26 मैच टॉस हारने वाली टीम जीती है।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल में पहली पारी का औसत स्कोर 178 के आसपास जरूर है, लेकिन कई ऐसे मैच भी हुए हैं, जहां 178 रन चेज करना मुश्किल हुआ है। यहां तक कि इसी सीजन हम ऐसा देख चुके हैं। अगर किसी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 से ज्यादा रन इस बड़े मैदान पर बनाए तो फिर उनके लिए मैच को जीतना आसान हो जाता है। जीटी खुद 211 और 200 रनों का टारगेट इस सीजन यहां चेज नहीं कर पाई है। 181 रन चेज करने में भी उनको 19.4 ओवर लगे थे। 167 रन भी पंजाब के खिलाफ जीटी आखिरी ओवर में बना पाई थी। 8.98 का इकॉनमी रेट औसत तौर पर यहां गेंदबाजों का है, जबकि 28 के करीब का औसत विकेट लेने के मामले में गेंदबाजों का है।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



