GT vs MI Pitch Report: अहमदाबाद की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा? जानें
GT vs MI Pitch Report: गुजरात टाइटंस वर्सेस मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 का 30वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। जीटी वर्सेस एमआई मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

GT vs MI Pitch Report: गुजरात टाइटंस वर्सेस मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 का 30वां मैच आज यानी सोमवार, 20 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। जीटी वर्सेस एमआई मैच भारतीय समयानुसार 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंग। गुजरात की टीम आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में 6ठे पायदान पर है, आज उनकी नजरें टॉप-4 में जगह बनाने पर होगी। वहीं मुंबई की टीम सबसे नीचे 10वें पायदान पर लगी हुई है। उन्हें पिछले चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। आईए एक नजर जीटी वर्सेस एमआई पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-
GT vs MI पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को खूब पसंद आती है। ऐसी पिच पर हाई-स्कोरिंग मुकाबला होने की पूरी संभावना है, और टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना ऐसी पिच पर एक समझदारी भरा फैसला साबित हो सकता है। यहां पर आईपीएल 2026 में हुए दो मुकाबलों में गुजरात टाइटंस को एक जीत और एक हार मिली है। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 6 रन से हराया था, वहीं केकेआर के खिलाफ जीटी ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम IPL रिकॉर्ड
मैच- 46
पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 23 (50.00%)
टरगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 23 (50.00%)
टॉस जीतकर जीते गए मैच- 21 (45.65%)
टॉस हारकर जीते गए मैच- 25 (54.35%)
हाईएस्ट स्कोर- 243/5
लोएस्ट स्कोर- 89
हाईएस्ट स्कोर इन चेज-204/3
औसत रन प्रति विकेट- 28.64
औसत रन प्रति ओवर- 9.01
पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर- 178.00
GT vs MI हेड टू हेड
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत आईपीएल के इतिहास में 8 बार हुई है, जिसमें जीटी ने 5 तो एमआई ने 3 मैच जीते हैं। पिछले दो सालों में गुजरात ने कुल 4 में से 3 मैचों में मुंबई को धूल चटाई है।
GT vs MI स्क्वॉड
गुजरात टाइटंस स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, जयंत यादव, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, कॉनर एस्टरहुइज़न
मुंबई इंडियंस स्क्वॉड: क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, कॉर्बिन बॉश, मिशेल सेंटनर, अश्विनी कुमार, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रघु शर्मा, राज बावा, रॉबिन मिंज, AM ग़ज़नफ़र, दानिश मालेवार, कृष भगत, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


