GT Vs KKR Highlight: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने KKR को 5 विकटों से हराया, गिल ने खेली दमदार पारी
GT Vs KKR Highlight: IPL 2026 के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हरा दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेऔर ने 181 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे जीटी ने 19.4 ओवर में हासिल कर लिया।
GT Vs KKR Highlight: IPL 2026 के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हरा दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेऔर ने 181 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे शुभमन गिल की 86 रनों की पारी की मदद से जीटी ने 5 विकेट खोकर 19.4 ओवर में हासिल कर लिया।
इस मैच में टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्ये रहाणे ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो पूरी तरह से गलत साबित हआ और केकेआर के शुरुआती तीन विकेट जल्दी आउट हो गए। इसके बाद कैमरन ग्रीन और रोवमैन पॉवेल ने स्थिति को संभाला लेकिन कैमरन ग्रीन की 79 रनों की पारी के बाद भी टीम 20 ओवर में 180 रन ही बना सकी। आखिर के पांच ओवर में जीटी के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 35 रन दिए और 5 विकेट चटकाए।
181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान शुभमन गिल ने 50 गेंदों में 86 रनों की पारी खेली। अन्य बल्लेबाजों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। अंत में मैच थोड़ा फंसता हुआ दिखा, लेकिन इंपैक्ट प्लेयर के रूप में आए शाहरुख खान ने आसानी से इस मैच को जिताने में अहम भूमिका निभाई। 19.4 ओवर में जीटी ने इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।
इस हार के साथ केकेआर की टूर्नामेंट में 5वीं हार है. जबकि जीटी ने 3 मुकाबले जीत लिए हैं और पॉइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
गुजरात टाइटंस ने केकेआर को 5 विकेट से हराया।
GT- 181/5 (19.4 ओवर)
KKR- 180/10 (20 ओवर)
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: जीटी ने केकेआर को 5 विकेट से हराया
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: IPL 2026 के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हरा दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेऔर ने 181 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे शुभमन गिल की 86 रनों की पारी की मदद से जीटी ने 5 विकेट खोकर 19.4 ओवर में हासिल कर लिया।
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: ऐन मौके पर कप्तान गिल आउट
केकेआर इस मैच में अब वापसी कर सकता है। जीटी के कप्तान शुभमन गिल 17वें ओवर में वैभव अरोरा की आखिरी गेंद पर 50 गेंदों में 86 रन बनाकर आउट हो गए हैं। टीम का स्कोर 158 रन 4 विकेट के नुकसान पर है। अब मैच फंसता हुआ नजर आ रहा है।
GT vs KKR IPL 2026 Live Score जीटी का गिरा तीसरा विकेट
15 ओवर की समाप्ति पर जीटी का स्कोर 144 रन तीन विकेट के नुकसान पर हो गया है। टीम अब जीत के बेहद करीब है। हालांकि, पिछले ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने वाशिंगटन सुंदर ने को पवेलियन भेज दिया है।
GT vs KKR IPL 2026 Live Score 13 ओवर के बाद जीटी का स्कोर
13 ओवर की समाप्ति पर गुजरात टाइटंस का स्कोर 123 रन दो विकेट के नुकसान पर है। गिल 70 से अधिक रन बनाकर खेल रहे हैं। सुंदर उनका बखबी साथ दे रहे हैं।ऐसा लग रहा है जीटी इस मैच को आराम से जीत लेगी।
GT vs KKR IPL 2026 Live Score गुजरात का स्कोर 100 के पार, गिल ने ठोकी फिफ्टी
गुजरात टाइंटस का स्कोर 100 के पार हो चुका है। कप्तान शुभमन गिल ने 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है। केकेआर को दो विकेट मिल चुके हैं। वरुण चक्रवर्ती ने जोश बटलर को आउट किया था। गिल के साथ वाशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी कर रहे हैं। हालांकि, यहां से केकेआर के पास वापसी करने के चांस बहुत कम हैं, फिर भी क्रिेकेट महान अनिश्चितताओं का खेल है।
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: कार्तिक त्यागी ने डाला कमाल का ओवर
पिछला ओवर कार्तिक त्यागी ने कमाल का डाला जिसमें सिर्फ दो रन दिए और गिल को काफी परेशान किया। 9 ओवर की समाप्ति पर जीटी का स्कोर 95 रन एक विकेट के नुकसान पर। गिल अर्धशतक के करीब।
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: शुभमन गिल अर्धशतक के करीब
जीटी ने ताबड़तोड़ शुरुआत की है। उन्होंने 7.3 ओवर में ही 90 रन बना दिए हैं। जोश बटलर और कप्तान गिल अच्छी लय में दिख रहे हैं। गिल अर्धशतक के करीब हैं।
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: गुजरात टाइटंस की शानदार शुरुआत
गुजरात टाइटंस ने 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत दी है। गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर खेल रहे हैं। टीम ने दो ओवर की समाप्ति पर 20 रन बिना किसी विकेट के नुकसान के बना लिए हैं।
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: केकेआर ने जीटी को दिया 181 रनों का लक्ष्य
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: IPL 2026 के 25वें मुकाबले में केकेआर ने गुजरात टाइटंस को 181 रनों का लक्ष्य दिया है। कैमरून ग्रीन ने अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन आखिर में वे भी संघर्ष करते दिखे। अहमदाबाद में खेले जा रहे मुकाबले में अंतिम पांच ओवर में गुजरात के गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की।
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: सुनील नरेन बिना खाता खोले लौटे पवेलियन
केकेआर का 8वां विकेट आउट हो चुका है। सुनील नरेन 5 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। केकेआर की टीम बहुत मुश्किल में है। पिछले तीन ओवर में ग्रीन को सिर्फ 1 गेंद में स्ट्राइक मिली है।
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: केकेआर का 7वां विकेट आउट
केकेआर का सातवां विकेट रमनदीप का गिर चुका है। वे अच्छी पारी खेल रहे थे, लेकिन उन्हें अशोक शर्मा ने पवेलियन भेज दिया। अब सुनील नारायण क्रीज पर आए हैं।
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: रिंकू सिंह फिर हुए फेल
रिंकू सिंह 1 बार फिर फेल हो गए। उन्होंने 2 गेंदों का सामना करते हुए 1 रन बनाया और पवेलियन लौट गए। हालांकि, अब रमनदीप और ग्रीन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: केकेआर की आधी टीम पवेलियन लौटी
केकेआर की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। अनुकूल रॉयल को 7 गेंदों में 9 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा ने जोस बटलर के हाथों कैच आउट करा दिया है। टीम का स्कोर 14.5 ओवर की समाप्ति पर 147 रन पांच विकेट के नुकसान पर। कैमरन ग्रीन अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं और अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वे पहले ही अर्धशतक जड़ चुके हैं।
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: ग्रीन ने जड़ा IPL 2026 में पहला अर्धशतक
केकेआर की जर्सी में कैमरन ग्रीन ने पहली बार अर्धशतकीय पारी खेली है। वे इस सीजन के लिए हुए मिनी ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी थे और उन्हें 25 करोड़ से अधिक की कीमत में केकेआर ने अपनी टीम में शामिल किया था। ग्रीन के शतक से केकआर अच्छी लय में दिख रही है।
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: केकेआर ने खोया चौथा विकेट, अशोक ने पॉवेल को भेजा पवेलियन
11 ओवर की समाप्ति पर 87 रन के स्कोर पर केकेआर का चौथा विकेट गिर चुका है। रोवमैन पॉवेल को अशोक शर्मा ने स्लोअर गेंद पर चलता किया। उन्होंने 20 गेंदों में 27 रन बनाए। केकेआर संषर्ष करती हुई।
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: 10 ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर
अब कोलकाता नाइट राइडर्स की स्थिति संभलती हुई नजर आ रही है। 10 ओवर की समाप्ति पर टीम ने 80 रन 3 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। पिछले ओवर में राशिद खान की गेंदबाजी पर रोवमैन पॉवेल और कैमरून ग्रीन ने चौके जड़े। दोनों अच्छी लय में दिख रहे हैं।
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता ने 6 ओवर में बनाए 37 रन
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 6 ओवर में तीन विकेट खोकर 37 रन बनाए हैं। ग्रीन 12 गेंद में 6 और पॉवेल 5 गेंद में दो रन बनाकर खेल रहे हैं।
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: पावरप्ले में कोलकाता ने गंवाया तीसरा विकेट
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पावरप्ले में तीन विकेट गंवा दिए हैं। टिम साइफर्ट 14 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए। कागिसो रबाडा को दूसरी सफलता मिली।
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: केकेआर का गिरा दूसरा विकेट
केकेआर ने अपना दूसरा विकेट भी खो दिया है। अंगकृष रघुवंशी चार गेंदों में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें कगिसो रबादा ने जोस बटलर के हाथों कैच आउट कराया।
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: केकेआर को लगा पहला झटका
केकेआर ने खराब शुरुआत की है। अजिंक्ये रहाणे पहले ही ओवर में 5 रनों के टीम स्कोर पर पवेलियन लौट गए हैं। वे मोहम्मद सिराज की गेंद पर बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौटे। फिलहाल एक ओवर की समाप्ति पर टीम का स्कोर 9 रन एक विकेट के नुकसान पर है।
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: दोनों टीमों की ऐसी है प्लेइंग XI
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: केकेआर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: IPL 2026 के 25वें मुकाबले में केकेआर के कप्तान अजिंक्ये रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। अहमदाबाद में खेले जा रहे मुकाबले में गिल की अगुआई में गुजरात टाइटंस पहले गेंदबाजी करेगी।
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: क्या हो सकती है जीटी की प्लेइंग 12
गुजरात टाइटन्स (GT): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कागिसो रबाडा, मानव सुथार/अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: क्या हो सकती है KKR की संभावित 12
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: क्या अहमदाबाद में होगी बारिश?
आज अहमदाबाद में आसमान साफ रहेगा, हालांकि तापमान काफी अधिक रहने की उम्मीद है।
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: मथीशा पथिराना नहीं खेलेंगे आज का मैच
ताजा अपडेट के लिए मथीशा पथिराना केकेआर की गेदबाजी यूनिट के लिए आज भी नहीं जुड़ेंगे। यह केकेआर फैंस के लिए बुरी खबर की तरह है। उन्हें एनओसी मिल गया है और आईपीएल में जुड़ गए हैं, लेकिन आज का मैच किन्हीं कारणों की वजह से मिस करेंगे।