लंदन के वॉटरलू ब्रिज पर सजा महिला टी20 विश्व कप का भव्य उत्सव, ICC चेयरमैन ने सभी 12 टीमों को दी बधाई
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का आगाज रविवार को लंदन के प्रसिद्ध वॉटरलू ब्रिज पर एक शानदार उत्सव के साथ हुआ। इस खास उत्सव के मौके पर जय शाह भी शामिल हुए। उन्होंने सभी 12 टीमों को विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए बधाई दी।

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का आगाज रविवार को लंदन के प्रसिद्ध वॉटरलू ब्रिज पर एक शानदार उत्सव के साथ हुआ। टेम्स नदी के ऊपर आयोजित इस 'कप्तानों के कार्निवल' में दुनिया की सभी 12 टीमों की कप्तान पहली बार एक साथ नजर आईं। 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट से पहले यह आयोजन महिला क्रिकेट के पूरी दुनिया में बढ़ते प्रभाव का प्रतीक बना। महिला क्रिकेट की पहुंच पूरी दुनिया में हो रही है, इसकी झांकी प्रस्तुत की गई।
जय शाह ने बताया ऐतिहासिक क्षण
इस खास उत्सव को लेकर आईसीसी चेयनमैन जय शाह काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने महिला विश्व के आयोजन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। आईसीसी चेयरमैन ने कहा “यह महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है और आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की शुरुआत का एक उपयुक्त तरीका है। इसे हम अब तक का सबसे रोमांचक और महत्वाकांक्षी आयोजन मानते हैं। इससे खास आयोजन से टूर्नामेंट को लेकर उत्साह और जोश बढ़ेगा। 12 जून को बर्मिंघम में पहली गेंद फेंके जाने से पहले टूर्नामेंट के प्रति लोगों में और अधिक एक्साइटमेंट होगी। यह आयोजन आईसीसी के उस डेडिकेशन और विश्वास की एक झलक है जो सभी को साथ लेकर चलने के खेल के उद्देश्यों से जुड़ी है।"
सभी 12 टीमोें को दी बधाई
जय शाह ने सोशल मीडिया पर सभी 12 कप्तानों के साथ खींची गई तस्वीर को साझा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया और बधाई दी। उन्होंने लिखा- "आईसीसी महिला टूर्नामेंट के सबसे बड़े आयोजन के लिए सभी 12 टीमों को हार्दिक शुभकामनाएं। T20 विश्व कप अब तक का सबसे शानदार टूर्नामेंट। इंग्लैंड और वेल्स के प्रतिष्ठित स्थानों पर रिकॉर्ड तोड़ उपस्थिति दर्ज होने की उम्मीद है और महिलाओं के किसी भी आयोजन के लिए अब तक का सबसे व्यापक वैश्विक प्रसारण होगा, हम एक अविस्मरणीय टूर्नामेंट के लिए तैयार हैं जो लाखों प्रशंसकों और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एथलीटों को एक साथ लाएगा।"
12 जून से खेला जाएगा टूर्नामेंट
बता दें कि महिला टी-20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 12 जून से हो रही है। यह टूर्नामेंट इंग्लैंड और वेल्स में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा ले रहे हैं और मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही लगभग 200,000 टिकटों की बिक्री हो चुकी है, जो कि एक रिकॉर्ड तोड़ आंकड़ा है और आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के पिछले सभी रिकॉर्डों को आसानी से पार कर चुका है। एक सप्ताह से भी कम समय में जब खेल शुरू होगा तो और भी कई रिकॉर्ड टूटने की संभावना है।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।



