Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Graeme Smith Says I would like South Africa to beat India in T20 World Cup 2026 Final
मैं चाहता हूं कि हम फाइनल में भारत को हराएं…टी20 वर्ल्ड कप को लेकर किस दिग्गज के उमड़े जज्बात?

मैं चाहता हूं कि हम फाइनल में भारत को हराएं…टी20 वर्ल्ड कप को लेकर किस दिग्गज के उमड़े जज्बात?

संक्षेप:

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआती अगले महीने होने जा रही है। भारत डिफेंडंग चैंपियन है। दिग्गज ग्रीम स्मिथ चाहते हैं कि साउथ अफ्रीका फाइनल में भारत को हराकर खिताब जीते।

Jan 10, 2026 10:49 am ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन सात फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबान में होगा। भारत डिफेंडिंग चैंपियन है। भारत ने 2024 में साउथ अफ्रीका को रोमांचक फाइनल में सात रन से हराकर खिताब जीता था। आगामी वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ग्रीन स्मिथ के जज्बात उमड़े हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका की तारीफ करते हुए उम्मीद जताई कि टी20 वर्ल्ड कप में उनका देश सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम को हराकर ट्रॉफी जीते।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बता दें कि साउथ अफ्रीका का नवंबर-दिसंबर में भारत दौरा मिलाजुला रहा। साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज अपने नाम की जबकि भारत ने वनडे और टी20 सीरीज पर कब्जा जमाया। साउथ अफ्रीका ने भारत का भले ही दो मैच की टेस्ट सीरीज सूपड़ा साफ किया लेकिन स्मिथ ने स्वीकार किया कि सूर्या ब्रिगेड टी20 क्रिकेट में एक अलग ही चुनौती है। उनका कहना कि भारत का टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है। एसए20 लीग के कमिश्नर स्मिथ ने डरबन में चुनिंदा मीडियाकर्मियों से बातचीत में मुस्कुराते हुए कहा, ''मैं चाहता हूं कि हम फाइनल में भारत को हराएं।''

ये भी पढ़ें:एडेन मार्करम का जिगरा तो देखिए, भारत के खिलाफ सेंचुरी जड़कर बोले- अगर ऐसा होता त

पूर्व बल्लेबाज ने कहा, ''भारत की प्रतिभा को देखते हुए, उन्हें कभी कम नहीं आंका जा सकता। यह घरेलू वर्ल्ड कप है। भारतीय क्रिकेट में गौतम गंभीर (हेड कोच) और अनुभवी खिलाड़ियों के बीच एक दिलचस्प बदलाव का दौर चल रहा है और यह देखना दिलचस्प होगा कि यह बदलाव कैसे होता है। भारत की प्रतिभा को कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यह घरेलू वर्ल्ड कप है। अगर भारत अंतिम चार में नहीं पहुंचा, तो मैं बहुत आश्चर्यचकित रहूंगा।''

ये भी पढ़ें:हार में भी साउथ अफ्रीका की टीम ने तलाश लिए कुछ पॉजिटिव्स, कप्तान ने दिया ये बयान

उन्होंने यह भी कहा कि एसए20 लीग टी20 वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों को अच्छी तैयारी का मौका देगा। स्मिथ ने कहा, ''जब आप विश्व कप में जाते हैं, तो आप चाहते हैं कि खिलाड़ी प्रतियोगी क्रिकेट खेलकर तैयार हों। एसए20 एक बेहतरीन मंच है, जहां खिलाड़ी स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के खिलाफ खेलते हुए दबाव में खेलना सीखते हैं।'' टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की कमान एक बार फिर एडेन मार्करम के हाथों में होगी। साउथ अफ्रीका ग्रुप डी का हिस्सा है। साउथ अफ्रीका 11 फरवरी को अपने अभियन का आगाज करेगा।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |