श्रीलंका क्रिकेट में 'तख्तापलट', राष्ट्रपति के आगे झुके शम्मी सिल्वा; पूरे बोर्ड ने एक साथ दिया इस्तीफा

Apr 29, 2026 02:22 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। बोर्ड में मचे हंगामे के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने इस्तीफा दे दिया है। यह कदम उठाना ज़रूरी था, क्योंकि देश के राष्ट्रपति ने एसएलसी में बदलाव पर ज़ोर दिया है।

श्रीलंका क्रिकेट में 'तख्तापलट', राष्ट्रपति के आगे झुके शम्मी सिल्वा; पूरे बोर्ड ने एक साथ दिया इस्तीफा

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड यानी एसएलसी में बड़ा उलटफेर हो गया है। लंबे समय तक बोर्ड के चेयरमैन रहे शम्मी सिल्वा ने इस्तीफा दे दिया है। शम्मी सिल्वा ने ये फैसला इसलिए लिया है, क्योंकि देश के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने बोर्ड में बदलाव पर जोर दिया था। 2019 से सिल्वा ही श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के हेड थे। उनके साथ-साथ दूसरे अधिकारियों ने भी एक साथ इस्तीफ़ा दे दिया है, जैसा कि पहले तय किया गया था। इस्तीफे तुरंत लागू हो गए हैं, जिससे एक अंतरिम बॉडी के बोर्ड चार्ज लेने का रास्ता साफ हो गया है।

एसएलसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "श्रीलंका क्रिकेट के प्रेसिडेंट, शम्मी सिल्वा ने आज अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। उनके साथ, SLC की एग्जीक्यूटिव कमिटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी अपना इस्तीफ़ा दे दिया है।" बयान में आगे कहा गया, “इस फ़ैसले के बारे में औपचारिक रूप से राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और माननीय युवा मामले और खेल मंत्री, सुनील कुमारा गमागे को बता दिया गया है।” ये इस्तीफे मंगलवार 28 अप्रैल को SLC की एग्जीक्यूटिव कमिटी की मीटिंग के बाद हुए हैं। मीटिंग में एक साथ अपने-अपने पद को छोड़ने का फैसला शम्मी सिल्वा की अध्यक्षता वाली समिति ने लिया है।

श्रीलंका की सरकार अब एक अंतरिम कमेटी बोर्ड को चलाने के लिए कुछ समय के लिए बना सकती है, जिसे पूर्व सांसद एरन विक्रमरत्ने हेड करेंगे। जाने-माने पूर्व क्रिकेटर सिदाथ वेट्टीमुनी और रोशन महानामा को भी सुधारों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए नए सेटअप में भूमिका दी जा सकती है। हालांकि, अभी तक कुछ भी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है, लेकिन इन्हें बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपे जाने की रिपोर्ट है।

7 साल से थे अध्यक्ष

शम्मी सिल्वा ने पहली बार फरवरी 2019 में बोर्ड के प्रेसिडेंट का पद संभाला था। उनसे पहले एसएलसी के चेयरमैन थिलंगा सुमतिपाला थे। थिलंगा पर खुद करप्शन के आरोप लगे थे। शुरू में सुमतिपाला के वफादार माने जाने वाले सिल्वा ने अपनी जगह पक्की करते हुए लगातार चार टर्म तक बोर्ड के चुनाव जीते। यहां तक कि तीन बार तो वे निर्विरोध एसएलसी के मुखिया चुने गए। हालांकि, उनके कार्यकाल के दौरान श्रीलंका की मेंस और वुमेंस टीमों का प्रदर्शन अच्छा नहीं था। एशिया कप के टाइटल इस दौरान जरूर टीम ने जीते, लेकिन आईसीसी के इवेंट्स में टीमों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। इस महीने गैरी कर्स्टन को श्रीलंका की टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।