
भारतीय क्रिकेट की मशहूर शख्सियत और 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव का उज्जैन में एक बेहद खास अंदाज देखने को मिला। कपिल देव बिना किसी सुरक्षा प्रोटोकॉल के एक गली में बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आए।

रोहित शर्मा ने कहा कि पूर्व कोच राहूल द्रविड़ के कार्यकाल में शुरू की गई प्रक्रियाओं का पालन करने की वजह से भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में मदद मिली। गौतम गंभीर जब हेड कोच थे तब भारत ने टूर्नामेंट जीता था।

बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (कैब) के अध्यक्ष पद के लिए सौरव गांगुली अकेले उम्मीदवार हैं। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह बीसीसीआई अध्यक्ष की रेस में शामिल हो सकते हैं।

T20 Asia Cup 2025 को लेकर आकाश चोपड़ा ने एक बड़ा दावा किया है और कहा है कि लिटन दास एंड कंपनी यानी बांग्लादेश की कहानी लीग फेज में ही समाप्त हो जाएगी। ग्रुप बी में श्रीलंका और अफगानिस्तान के साथ ये टीम है।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान क्रिकेटर ब्रेट ली ने रविंद्र जडेजा को बड़ी सलाह दी है कि उनको तलवारबाजी वाला सेलिब्रेशन करने से बचना चाहिए। ब्रेट ली का कहना है कि इससे उनको गंभीर चोट लग सकती है।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने बताया है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली को अभी वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट क्यों नहीं लेना चाहिए? रैना ने कहा है कि रोहित और विराट को युवाओं को गाइड करना चाहिए।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर ने एक बड़ा बयान जसप्रीत बुमराह को लेकर दिया है। उन्होंने कहा है कि जसप्रीत बुमराह को सभी पांच मैच इंग्लैंड में खेलने चाहिए थे, आईपीएल के विकेट्स कौन याद रखता है?
टेस्ट मैच विकेट लेने की क्षमता वाले गेंदबाजों से जीते जाते हैं, न कि बल्लेबाजी की गहराई से। ये बात आर अश्विन ने पांचवें टेस्ट मैच से पहले कही है। इस दौरे पर भारत ने हर बार बैटिंग में गहराई को तरजीह दी है।
मोहम्मद सिराज लॉर्ड्स टेस्ट मैच में मिली हार को भूले नहीं भुला पा रहे है। चौथे टेस्ट मैच से पहले उन्होंने कहा है कि इतने करीब आकर मैच हारना बहुत दर्द देता है। 22 रन से लॉर्ड्स टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को हार मिली थी।
वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज गॉर्डन ग्रीनिज ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है, जो इस समय उनको सबसे ज्यादा पसंद है। उन्होंने विराट कोहली का जिक्र किया, लेकिन ऋषभ पंत को वे अभी देखना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।