ऋषभ पंत की बल्लेबाजी का कायल है वेस्टइंडीज का ये महान खिलाड़ी, कहा- मैंने हाइलाइट्स ही…

Jul 18, 2025 10:51 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज गॉर्डन ग्रीनिज ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है, जो इस समय उनको सबसे ज्यादा पसंद है। उन्होंने विराट कोहली का जिक्र किया, लेकिन ऋषभ पंत को वे अभी देखना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।

ऋषभ पंत की बल्लेबाजी का कायल है वेस्टइंडीज का ये महान खिलाड़ी, कहा- मैंने हाइलाइट्स ही…

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज गॉर्डन ग्रीनिज को क्रिकेट के इतिहास के सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाजों में शुमार किया जाता है। उन्होंने बताया है कि इस समय वह क्रिकेटर का खेल देखना पसंद करते हैं और उसका आनंद लेते हैं। वेस्टइंडीज क्रिकेट के स्वर्णिम काल में अपने पावरफुल स्ट्रोकप्ले के लिए जाने जाने वाले ग्रीनिज ने आधुनिक खिलाड़ियों पर शायद ही कभी कोई टिप्पणी की हो, लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने एक मौजूदा भारतीय स्टार को अपना निजी पसंदीदा बताकर प्रशंसकों को चौंका दिया है।

हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में ग्रीनिज से पूछा गया कि उन्होंने आखिरी बार किस क्रिकेटर को देखा और किसे देखना अच्छा लगता है? इसके जवाब उन्होंने विराट कोहली का नाम लिया और ऋषभ पंत का भी जिक्र किया। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने सिर्फ हाइलाइट्स ही देखे थे। ग्रीनिज ने कहा, "विराट कोहली। मैंने पंत को देखा है, लेकिन मैंने हाइलाइट्स ही देखे हैं।" विराट कोहली तो अब टेस्ट और टी20 क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं, लेकिन पंत लगातार अपनी छाप इंटरनेशनल क्रिकेट में छोड़ रहे हैं।

टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत का आक्रामक शैली पर सवाल उठते हैं, लेकिन ग्रीनिज का मानना है कि अगर पंत का तरीका काम करता है, तो बहुत अच्छा है, लेकिन अगर नहीं, तो उन्हें और उनकी टीम को निराशा हो सकती है। उन्होंने कहा, "अगर ये सफल हो गया, तो बहुत अच्छा। अगर नहीं हुआ, तो मुझे यकीन है कि वो और बाकी टीम बहुत निराश होगी। उसे इसी तरह खेलना पसंद है और वो खेलते हुए ज्यादा सहज महसूस करता है। जब उसने हेडिंग्ले में एक टेस्ट मैच में उस खिलाड़ी (बेन स्टोक्स) को नीचे आकर उसके सिर के पीछे गेंद मारी, तो कमेंटेटर हैरान रह गए। मुझे लगता है कि जब वो शून्य पर था। जिस तरह से वो खेलता है वो वाकई कमाल का है। कुछ खिलाड़ी दूसरों से ज्यादा साहसी होते हैं।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।