Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Go to school and learn captaincy Who gave this advice to Shubman Gill after the ODI series loss against New Zealand
स्कूल जाइए और कप्तानी सीखिए...न्यूजीलैंड से वनडे सीरीज हार पर शुभमन गिल को किसने दी सलाह?

स्कूल जाइए और कप्तानी सीखिए...न्यूजीलैंड से वनडे सीरीज हार पर शुभमन गिल को किसने दी सलाह?

संक्षेप:

पहली बार न्यूजीलैंड की किसी टीम ने भारत को उसी की सरजमीं पर वनडे सीरीज में शिकस्त दी। इस बीच एक क्रिकेट एक्सपर्ट और पूर्व क्रिकेटर ने शुभमन गिल की कप्तानी की गलतियां गिनाते हुए उन्हें स्कूल जाने और कप्तानी सीखने की सलाह दी है।

Jan 19, 2026 05:02 pm ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

शुभमन गिल भारत के पहले ऐसे कप्तान बने हैं जिनकी अगुआई में टीम इंडिया को अपने ही घर में न्यूजीलैंड के हाथों किसी वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। रविवार को मेहमान टीम ने इंदौर में खेले गए सीरीज के तीसरे और निर्णायक मैच में भारत को 41 रन से शिकस्त देकर इतिहास रच दिया। पहली बार न्यूजीलैंड की किसी टीम ने भारत को उसी की सरजमीं पर वनडे सीरीज में शिकस्त दी। इस बीच एक क्रिकेट एक्सपर्ट और पूर्व क्रिकेटर ने शुभमन गिल की कप्तानी की गलतियां गिनाते हुए उन्हें स्कूल जाने और कप्तानी सीखने की सलाह दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

न्यूजीलैंड के हाथों भारत की वनडे होम सीरीज में पहली हार को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासिल अली ने शुभमन गिल की कप्तानी पर तंज कसा है। अली ने अपने यूट्यूब शो 'द गेम प्लान' में तंजिया लहजे में कहा, ‘इसका श्रेय भारतीय कप्तान को जाता है, मिस्टर गिल और उनकी कप्तानी को। भारत हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह के बिना खेल रहा था। शमी को तो वे लोग चुन हीी नहीं रहे हैं। भारत की ताकत सिर्फ विराट कोहली और रोहित शर्मा पर आकर टिक गई है। राहुल ने दो मैचों में स्कोर किया लेकिन इस बार वह सस्ते में आउट हो गए। बाकी लोग क्या कर रहे थे?’

ये भी पढ़ें:1983 के वर्ल्ड कप स्टार को किस बात से विराट कोहली पर आई दया? जडेजा पर हुए लाल

बासित ने आगे कहा, 'जब न्यूजीलैंड ने पहले ओडीआई में 300 प्लस का टारगेट लगभग हासिल ही कर लिया था तब उन्होंने अपना लक्ष्य तय कर लिया था। पेसर्स को छोड़ दें तो भारत के मुख्य गेंदबाज कौन हैं? कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा। आपके पास विशेषज्ञ गेंदबाज हैं लेकिन आपने उनसे पहले नीतीश रेड्डी से गेंदबाजी कराई। शुभमन गिल शान मसूद को कॉपी करने की कोशिश कर रहे थे। बस उन संदेशों को फॉलो करना जो ड्रेसिंग रूम से दिए जा रहे हैं। आपको शुरुआती सफलता की जरूरत थी। मैं उन्हें सैल्यूट करता हूं। स्कूल जाइए और कप्तानी सीखिए।'

ये भी पढ़ें:विराट कोहली से युवा खिलाड़ियों को सीख लेने की जरूरत: सुनील गावस्कर

इंदौर में खेले गए सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 337 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। डेरिल मिचेल ने 137 और ग्लेन फिलिप्स ने 106 रन की शानदार पारियां खेलीं। जवाब में भारतीय टीम 26 ओवर में 296 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह उसे 41 रन से हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैं ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। भारतीय सरजमीं पर उसकी ये पहले वनडे सीरीज जीत है।

भारत की तरफ से विराट कोहली ने 124 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के जड़े। नीतीश कुमार रेड्डी ने 57 गेंद में 53 रन और हर्षित राणा ने 43 गेंद में 52 रन की पारी खेली। राणा ने अपने पहले ओडीआई अर्धशतक के दौरान 4 चौके और 4 छक्के जड़े।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |