Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Go back to classic pitches like those made during Virat Kohli s captaincy Gautam Gambhir get advice from wasim jaffar
वैसी क्लासिक पिचें बनाओ जैसी विराट कोहली की कप्तानी में बनती थीं; गौतम गंभीर को किसने दी नसीहत?

वैसी क्लासिक पिचें बनाओ जैसी विराट कोहली की कप्तानी में बनती थीं; गौतम गंभीर को किसने दी नसीहत?

संक्षेप:

तमाम एक्सपर्ट ईडन गार्डन्स की पिच की आलोचना कर रहे हैं। इस बीच पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने भारत के टीम मैनेजमेंट को नसीहत दी है कि पहले जैसी क्लासिक पिचें बनाइए। ऐसी पिचें जो विराट कोहली की कप्तानी के दौरान बना करती थीं। 

Nov 17, 2025 11:56 am ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज के पहले मैच में 30 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता टेस्ट के बाद अगर सबसे ज्यादा किसी चीज की चर्चा है तो वह है ईडन गार्डन्स की पिच की। तमाम दिग्गज पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट पिच की तीखी आलोचना कर रहे हैं। स्पोर्टिंग विकेट के बजाय ऐसी टर्निंग पिच बनाई गई कि मैच ढाई दिन में ही खत्म हो गया। इस बीच पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने भारत के टीम मैनेजमेंट को नसीहत दी है कि पहले जैसी क्लासिक पिचें बनाइए। ऐसी स्पोर्टिंग पिचें जो विराट कोहली की कप्तानी के दौरान बना करती थीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वसीम जाफर ने एक्स पर पोस्ट किया, 'लग रहा है कि हमने न्यूजीलैंड के साथ सीरीज हार से कोई सबक नहीं सीखा। हमारे स्पिनरों और विपक्ष के स्पिनरों के बीच का जो अंतर है वो इस तरह की पिचों से खत्म हो जा रहा। हमें क्लासिक इंडियन पिचों की तरफ लौटन की जरूरत है जैसे 2016-17 के सीजन में विराट कोहली कप्तान थे और इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमों ने दौरा किया था।'

ईडन गार्डन्स की पिच पर बवाल

ईडन गार्डन्स की पिच को लेकर काफी हल्ला मचा हुआ है। टेस्ट शुरू होने से पहले ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि पिच को क्यूरेटर सुजान मुखर्जी ने अपने हिसाब से बनाई है। लेकिन मैच खत्म होने के बाद तस्वीर साफ हो गई कि मुखर्जी ने खुद से नहीं बल्कि टीम मैनेजमेंट की मांग पर पिच तैयार की थी। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी इस बात की पुष्टि की है कि भारतीय टीम ने जिस तरह की पिच की मांग की थी, वैसी पिच बनाई गई। 4 दिन से उस पर एक बूंद भी पानी नहीं डाला गया था ताकि पहले ही दिन से स्पिनरों को मदद मिले।

ये भी पढ़ें:ऐसी पिच बनाओगे तो तुम हार के ही लायक हो; टीम इंडिया पर बरसे इंग्लैंड के दिग्गज

वैसे हर मेजबान टीम अपने हिसाब से पिच बनवाती ही हैं, इसमें कुछ गलत नहीं। लेकिन ऐसी पिच? पिच की आलोचनाओं के बीच भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर क्यूरेटर सुजान मुखर्जी की पीठ थपथपाते हुए कह रहे कि उन्होंने ठीक वैसी पिच बनाई जैसी हमने मांगी थी। हम खेले नहीं नहीं अच्छा।

हर तरफ हो रही पिच की आलोचना

अनिल कुंबल, चेतेश्वर पुजारा, माइकल वॉन, डेल स्टेन जैसे दिग्गज पूर्व क्रिकेटरों ने भी ईडन गार्डन्स की पिच की आलोचना की है। माइकल वॉन ने तो यहां तक कह दिया कि अगर इस तरह की पिच बनाओगे तो हार के ही लायक हो।

ये भी पढ़ें:उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को बर्बाद कर दिया है…टीम मैनेजमेंट पर भड़के हरभजन सिंह

ढाई दिन में ही खत्म हो गया टेस्ट

कोलकाता टेस्ट ढाई दिन में ही खत्म हो गया। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 159 रन पर सिमट गई तो भारत की पहली पारी भी 189 रन पर खत्म हो गई। उसके बाद मेहमान टीम ने दूसरी पारी में 153 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 124 रन का लक्ष्य दिया। भारतीय टीम सिर्फ 93 रन ही बना सकी और उसे 30 रन से हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर साइमन हार्मर ने दोनों पारियों में 4-4 विकेट चटकाए। पहली बार भारत में किसी टेस्ट मैच की चारों पारियों में कोई भी टीम 200 रन का आंकड़ा नहीं छू पाईं। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट गुवाहाटी में खेला जाएगा।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |