जोफ्रा आर्चर की बाउंसरों का ग्लेन फिलिप्स ने दिया मुंहतोड़ जवाब, तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले तीसरे कीवी बने
ग्लेन फिलिप्स न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शतक लगाकर ये उपलब्धि हासिल की।

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाया है। उनका टेस्ट में पहला शतक है। इस पारी की बदौलत उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली है। जोफ्रा आर्चर की खतरनाक गेंदबाजी का सामना करते हुए फिलिप्स ने केनिंग्टन ओवल में 133 गेंदों में 100 रन पूरे किए। हालांकि वह ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके और अगले ही ओवर में फिशर का शिकार बने। उनकी इस दमदार पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 96.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 391 रन बनाए। इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने लॉर्ड्स में पहला मैच जीता था।
तीनों फॉर्मेट में शतक
ग्लेन फिलिप्स ने इस शतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड के लिए खेलते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह न्यूजीलैंड के इतिहास में तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सिर्फ दो बल्लेबाजों ने ये कारनामा किया है। फिलिप्स पूर्व क्रिकेटर ब्रैंडन मैकुलम-और मार्टिन गप्टिल के खास क्लब में शामिल हो गए हैं। ग्लेन ने 135 गेंदों का सामना करते हुए अपनी पारी में 18 चौके लगाए और 100 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टेस्ट में उनका ये पहला शतक है।
ग्लेन ने मैच के पहले दिन 49 रन बनाए थे, इसके बाद उन्होंने दूसरे दिन अपनी पारी को आगे बढ़ाया। हालांकि जोफ्रा आर्चर ने अपनी रफ्तार से उनको लगातार परेशान किया लेकिन वह टिके रहे। उन्होंने जोफ्रा आर्चर के ओवर में ही एक रन लेकर अपना शतक भी पूरा किया।
न्यूजीलैंड ने बनाए 391 रन
न्यूजीलैंड ने कल के सात विकेट पर 291 रनों से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में न्यूजीलैंड का आठवां विकेट नेथन स्मिथ (चार) रन के रूप में गिरा। उन्हें जेकब बेथेल ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये काइल जेमीसन ने ग्लेन फिलिप्स के साथ पारी को संभाला और नौवें विकेट के लिए 87 रन जोड़े। बेथेल ने काइल जेमीसन (41) को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। इसके बाद जोफ्रा आर्चर ने मैट हेनरी (पांच) का शिकार कर लिया। 93वें ओवर की दूसरी गेंद पर मैथ्यू फिशर ने अपना शतक पूरा कर चुके ग्लेन फिलिप्स को आउट कर न्यूजीलैंड की पहली पारी का 391 रनों के स्कोर पर अंत कर दिया।
इंग्लैंड के लिए जेकब बेथेल ने तीन विकेट लिये। जोफ्रा आर्चर, मैथ्यू फिशर और सनी बेकर ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया। मैच के दौरान इंग्लैंड गेंदबाजों की खास बात यह रहीं उन्होंने अतिरिक्त रनों का अर्धशतक लगाया।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



