Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Glenn Phillips Nightmare Concedes 27 Runs in Over Most Expensive for FM vs Associate in T20 World Cup
ग्लेन फिलिप्स के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, एसोसिएट देश के खिलाफ डाला सबसे महंगा ओवर

ग्लेन फिलिप्स के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, एसोसिएट देश के खिलाफ डाला सबसे महंगा ओवर

संक्षेप:

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने टी20 विश्व कप में एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम जोड़ लिया है, उन्होंने अपने एक ओवर में 27 रन लुटा दिए। यह ओवर अब T20 विश्व कप इतिहास में फुल मेंबर टीम के गेंदबाज द्वारा एसोसिएट राष्ट्र के खिलाफ सबसे महंगा ओवर बन गया है।

Feb 10, 2026 05:50 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूएई की टीम ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। संयुक्त अरब अमीरात ने आईसीसी टी20 विश्व कप ग्रुप डी मैच में मंगलवार को छह विकेट पर 173 रन बनाये। कप्तान मोहम्मद वसीम और अलीशाह शराफू की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी की बदौलत यूएई की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ इतना बड़ा स्कोर बनाने में सफल हुई। यूएई की पारी के दौरान ग्लेन फिलिप्स के एक ओवर में कुल 27 रन बने और इसी के साथ उनका नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

संयुक्त अरब अमीरात की पारी के 18वें ओवर में मयंक कुमार और मुहम्मद वसीम ने ताबड़तोड़ शॉट लगाए। ग्लेन फिलिप्स के इस ओवर में यूएई के बल्लेबाजों ने 4 बाउंड्री लगाई। फिलिप्स के ओवर की पहली गेंद पर एक रन बना। इसके बाद दूसरी गेंद पर मयंक ने चौका लगाया। तीसरी गेंद पर मयंक ने छक्का जड़ा। चौथी गेंद पर वाइड आई। इसके बाद अगली गेंद पर वसीम ने छक्का जड़ा। पांचवीं गेंद पर एक रन बना। अंतिम गेंद पर दो रन बने।

ये भी पढ़ें:14 की उम्र में ऐसा है तो सोचिए 16 या 20 साल...वैभव की बैटिंग से बटलर इम्प्रेस

ग्लेन फिलिप्स का ये ओवर फुल मेंबर टीम द्वारा एसोसिएट टीम के खिलाफ डाला गया सबसे महंगा ओवर बन गया है। ग्लेन फिलिप्स ने चेन्नई में खेले गए मुकाबले में 27 रन खर्च किए। इससे पहले काइल एबॉट ने 2016 में अफगानिस्तान के खिलाफ 22 रन खर्च किए थे। तबरेज शम्सी के खिलाफ अमेरिका की टीम ने 22 रन बनाए। जोफ्रा आर्चर के खिलाफ नेपाल की टीम ने 22 रन बनाए।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने आईसीसी टी20 विश्व कप ग्रुप डी मैच में छह विकेट पर 173 रन बनाये। सलामी बल्लेबाज वसीम में 45 गेंद की नाबाद पारी में चार चौके और तीन छक्के जड़े जबकि शराफू ने 47 गेंद में पांच चौके और दो छक्के लगाये। मयंक कुमार ने आखिरी ओवरों में 13 गेंद में दो चौके और एक छक्का की मदद से 21 रन बनाये। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने आखिर ओवर में दो विकेट लिए जबकि जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स को एक-एक सफलता मिली।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।