Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Ghar Pe kisi ko bolo Nazar Utaar De Sunil Gavaskar Unconventional Advice to Axed Shubman Gill from t20 world cup sqaud
'घर पर किसी को बोलो नजर उतार दे', WC टीम से बाहर हुए शुभमन गिल को सुनील गावस्कर की सलाह

'घर पर किसी को बोलो नजर उतार दे', WC टीम से बाहर हुए शुभमन गिल को सुनील गावस्कर की सलाह

संक्षेप:

दिग्गज सुनील गावस्कर टी20 विश्व कप 2026 के लिए चुनी गई टीम में शुभमन गिल के होने से निराश हैं। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई है कि गिल आने वाले समय में बेहतर करेंगे। उन्होंने सलाद दी है कि गिल को घर पर नजर उतरवा लेनी चाहिए।

Dec 20, 2025 07:42 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अगले साल भारत-श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया। खिलाड़ियों के नाम सामने आने के बाद भारत के दो फॉर्मेट के कप्तान शुभमन गिल का स्क्व़ॉड में नाम ना देखकर सभी हैरान रह गए। गिल तीनों प्रारूपों में नियमित टीम के सदस्य बने हुए थे। लेकिन टी20 विश्व कप से ठीक पहले उन्हें टी20 टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। हालांकि उनकी फॉर्म भी कुछ खास नहीं थी। गिल के बाहर होने पर महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने घर पर जाकर नजर उतरवाने की सलाह दी है।

भारतीय टी20 टीम के हाल ही में उपकप्तान नियुक्त किए गए गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्होंने इस सीरीज में चार, शून्य और 28 रन बनाए, जबकि चोट के कारण पांचवां मैच नहीं खेल पाए।

गावस्कर ने जियोस्टार के शो पर कहा, ''यह बिल्कुल भी सरप्राइज नहीं है, यह एक सरप्राइज है। क्योंकि वह एक क्लास खिलाड़ी हैं। एक बेहतरीन बल्लेबाज, जिसका पिछला सीजन बल्ले के साथ शानदार रहा है। हां, मैं जानता हूं कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इन कुछ मैचों में उन्होंने संघर्ष किया है। लेकिन आप जानते हैं कि अंत में क्लास (प्रतिभा) ही काम आती है। फॉर्म तो हमेशा कुछ समय के लिए आती-जाती रहती है।"

उन्होंने आगे कहा, ''शुभमन के पास टैलेंट की कोई कमी नहीं है, लेकिन पिछला कुछ समय उनके लिए बहुत कठिन रहा है। वह अच्छी शुरुआत कर रहे हैं लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे। जब हम (फ्लाइट) बाहर जा रहे थे, और मैं उम्मीद करता हूं कि शुभमन इसे सही भावना से लेंगे, क्योंकि मैं उनके लिए सिर्फ और सिर्फ अच्छा ही चाहता हूं। मैंने उनसे कहा कि उन्हें जो चोटें लगी हैं, वे थोड़ी अजीब रही हैं, पहले वह गर्दन की चोट और फिर निश्चित रूप से घुटने की चोट। मैंने उनसे कहा, 'घर पर किसी को बोलो नजर उतार दे'। क्योंकि हम इस पर विश्वास करते हैं। हम मानते हैं कि कभी-कभी नजर लग जाती है।"

अगरकर ने टीम की घोषणा के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हमें पता है कि वह कितने शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन इस समय शायद उनके बल्ले से उतने रन नहीं निकल पा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ वह बदकिस्मती से पिछले विश्व कप से भी बाहर रह गए थे क्योंकि हमने अलग संयोजन के साथ खेलने का फैसला किया था। टीम चयन में संयोजन का ध्यान रखना होता है। जब आप 15 खिलाड़ियों की टीम चुनते हैं तो किसी न किसी को बाहर रहना पड़ता है और इस बार दुर्भाग्य से गिल को बाहर होना पड़ा।’’

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;