Hindi Newsक्रिकेटGGTW vs RCBW WPL 2026: RCB ने दर्ज की लगातार 5वीं जीत, गुजरात जायंट्स को 61 रनों से हराकर प्लेऑफ में पहुंची

GGTW vs RCBW WPL 2026: RCB ने दर्ज की लगातार 5वीं जीत, गुजरात जायंट्स को 61 रनों से हराकर प्लेऑफ में पहुंची

आज वडोदरा के बीसीए स्टेडियम, कोटंबी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCBW) और गुजरात जायंट्स (GGTW) के बीच एक रोमांचक भिड़ंत होने वाली है। आरसीबी अपने सभी चार मैच जीतकर मैदान पर होगी, जबकि गुजरात की टीम दो जीत और दो हार के साथ आरसीबी का सामना करेगी।

GGTW vs RCBW WPL 2026: RCB ने दर्ज की लगातार 5वीं जीत, गुजरात जायंट्स को 61 रनों से हराकर प्लेऑफ में पहुंची

gg vs rcb

Vimlesh Kumar Bhurtiya| लाइव हिन्दुस्तान | Mon, 19 Jan 2026 11:09 PM IST
हमें फॉलो करें

आज वडोदरा के बीसीए स्टेडियम, कोटंबी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCBW) और गुजरात जायंट्स (GGTW) के बीच खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात जायंट्स को 61 रनों से हराकर प्ले ऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है।

स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली RCB शानदार फॉर्म में चल रही थी और उसका प्रदर्शन टीम ने इस मैच में भी दिखाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम ने गौतमी नाइक के 73 ऋचा घोष के 27 और राधा यादव के 8 गेंदों में ताबड़तोड़ 17 रनों की मदद से 178 रन बनाए।

179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने की उतरी गुजरात की टीम की शुरुआत काफी खराब रही। 5 रन के भीतर ही टीम ने अपने तीन बेहतरीन बल्लेबाज खो दिए। अनुष्का शर्मा और कप्तान ऐश गार्डनर ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वह नहीं संभली और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। कैप्टन गार्डनर ने जुझारू अर्धशतकीय पारी जरूर खेली लेकिन आखिरी वक्त पर वो भी चलती बनी। गुजरात की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 117 रन ही बना सकी और 61 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा।

एक तरफ जहां आरसीबी ने टूर्नामेंट में लगातार अपनी पांचवीं जीत दर्ज की, वहीं पहली दो बैक-टू-बैक जीत के बाद गुजरात अपने अगले तीन मैच लगातार हार चुकी है और उसकी प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीदें पर अब खतरा मडराने लगा है।

19 Jan 2026, 11:07:41 PM IST

GGTW vs RCBW WPL 2026 live update: आरसीबी ने गुजरात को 61 रनों से हराया

RCBW 178/6(20) GGTW 117/8(20) आरसीबी ने गुजरात जायंट्स को 61 रनों से करारी शिकस्त दी है।

19 Jan 2026, 10:49:21 PM IST

GGTW vs RCBW WPL 2026 live update: गुजरात का 8वां विकेट गिरा

एश्ले गार्डनर के बाद अब भारती फुलमाली भी 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गई हैं।

19 Jan 2026, 10:46:50 PM IST

GGTW vs RCBW WPL 2026 live update: एश्ले गार्डनर आउट

गुजरात की रही सही उम्मीदें एश्ले गार्डनर पर टिकी थीं, लेकिन अब वे पवेलियन लौट चुकी हैं। GGTW 100-7(17.1)

19 Jan 2026, 10:38:05 PM IST

GGTW vs RCBW WPL 2026 live update: गुजरात को 24 गेंदों में 84 रन की जरूरत

16 ओवर की समाप्ति पर गुजरात 6 विकेट के नुकसान पर 95 रन। 24 गेंदों में 84 रनों की जरूरत।

19 Jan 2026, 10:35:08 PM IST

GGTW vs RCBW WPL 2026 live update: कप्तान एश्ले गार्डनर ने जड़ा अर्धशतक

GGTW 85-6(15) कैप्टन गार्डनर ने 39 गेंदों में 50 रन बना लिए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्के लगाए हैं। उनके साथ फुलमाली हैं बैटिंग में।

19 Jan 2026, 10:26:59 PM IST

GGTW vs RCBW WPL 2026 live update: गुजरात हार की ओर अग्रसर

GGTW 64-6(13.4) फुलमारी और गार्डनर मैदान पर हैं। गुजरात के जीतने की उम्मीदें अब लगभग खत्म सी होती जा रहीं हैं।

19 Jan 2026, 10:15:23 PM IST

GGTW vs RCBW WPL 2026 live update: गुजरात की आधी टीम पवेलियन

GGTW 49-5(10.2) 50 रनों के भीतर गुजरात की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। सुपरस्टार्स से भरी यह टीम फिर हार के कगार पर खड़ी दिख रही है। कप्तान एश्ले गार्डनर अब भी मैदान पर हटी हुई हैं और सारी उम्मींदें उनसे हीं हैं।

19 Jan 2026, 10:02:07 PM IST

GGTW vs RCBW WPL 2026 live update: गुजरात ने खोया चौथा विकेट

अनुष्का शर्मा से पारी को संभालने और जीत के क्रम को रोकने की उम्मीदें थीं लेकिन डी क्लार्क ने 18 रनों के स्कोर पर राधा यादव के हाथों कैच आउट करा दिया। GGTW 39-4(8)

19 Jan 2026, 09:54:40 PM IST

GGTW vs RCBW WPL 2026 live update: कप्तान एश्ले गार्डनर और अनुष्का पारी को संभालते हुए

GGTW 28-3(5.5) कप्तान एश्ले गार्डनर और अनुष्का शर्मा पर बड़ी जिम्मेदारी है। दोनों पारी को संभालती नजर आ रही हैं।

19 Jan 2026, 09:46:10 PM IST

GGTW vs RCBW WPL 2026 live update: गुजरात की खराब शुरुआत

आरसीबी के 178 रनों के स्कोर के जवाब में गुजरात की बुरी गत देखने को मिली रही है। आरसीबी की गेंदबाजी आग उगल रही हैं। टीम ने GGTW 10-3(3.5) रन बनाए हैं। गुजरात ने बेथ मूनी, कनिका आहूजा और सोफी डिवाइन जैसे बड़े बल्लेबाजों के विकेट खो दिए हैंं।

19 Jan 2026, 09:15:31 PM IST

GGTW vs RCBW WPL 2026 live update: आरसीबी ने गुजरात को 179 रनों का लक्ष्य दिया

आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में RCBW 178-6(20) रन बनाए। आखिर में राधा यादव ने तेज पारी खेलकर रन गति को बढ़ाया।

19 Jan 2026, 09:04:57 PM IST

GGTW vs RCBW WPL 2026 live update: राधा यादव का तूफान

RCBW 171-5(19.3) राधा यादव शानदार लय में दिखती हुईं। 7 गेंदों में 7 रन बनाकर खेल रही हैं।

19 Jan 2026, 08:56:42 PM IST

GGTW vs RCBW WPL 2026 live update: आरसीबी ने खोया चौथा और पांचवा विकेट

RCBW 142-5(17.2) आरसीबी ने बैक टू बैक अपने दो विकेट खो दिए हैं। पहले रिचा घोष और अब गौतमी नायर 73 रन बनाकर आउट हुआ हैं। डी क्लार्क और राधा यादव मैदान पर हैं।

19 Jan 2026, 08:55:35 PM IST

GGTW vs RCBW WPL 2026 live update: गौतमी का अर्धशतक

गौतमी नायर अर्धशतकीय पारी के साथ मैदान पर हैं। वे 51 गेंदों में 67 रन बनाकर खेल रही हैं। उनके साथ ऋचा घोष 16 गेंदों में 26 रन बनाकर मैदान पर हैं। ऋचा ने इस दौरान तीन छक्के जड़े हैं। आरसीबी का स्कोर-RCBW

133-3(16.1)

19 Jan 2026, 08:36:51 PM IST

GGTW vs RCBW WPL 2026 live update: 100 के पार पहुंची आरसीबी

ऋचा और गौतमी टीम के स्कोर को आगे बढ़ा रही हैं। दोनों पर बड़े स्कोर की जिम्मेदारी है। फिलहाल, RCBW 106-3(13.5) रन बना लिए हैं।

19 Jan 2026, 08:30:37 PM IST

GGTW vs RCBW WPL 2026 live update: मंधाना आउट, आरसीबी के लिए बड़ा झटका

23 गेंदों में 26 रन बनाकर स्मृति मंधाना कप्तान एश्ले गार्डनर की गेंद पर पगबाधा आउट हुईं। RCBW 82-3(11.1) रिचा घोष और गौतमी पर बड़ा स्कोर खड़ा करने की जिम्मेदारी। 170 से कम स्कोर बेहद चुनौतीपूर्ण होगा आरसीबी के गेंदबाजों के लिए डिफेंड करने में।

19 Jan 2026, 08:11:57 PM IST

GGTW vs RCBW WPL 2026 live update: आरसीबी लगातार संंभलती हुई

RCBW 54-2(7.3) शुरुआती झटकों के बाद आरसीबी अब ठीक स्थिति में दिख रही है। कैप्टन मंधाना 21 गेंदों में 25 रन बनाकर खेल रही हैं। उन्होंने अब तक चार चौके जड़े हैं जबकि गौतमी 21 गेंदों में 23 रन बनाकर खेल रही हैं। गौतमी ने अपनी अब तक की पारी में 1 छक्का और 2 चौके लगाए हैं।

19 Jan 2026, 07:59:48 PM IST

GGTW vs RCBW WPL 2026 live update: पावरप्ले में आरबीसी ने बनाया सम्माजनक स्कोर

RCBW 44-2(6.1) कप्तान मंधाना और गौतमी ने पावप्ले को संंभाला।

19 Jan 2026, 07:52:21 PM IST

GGTW vs RCBW WPL 2026 live update: संभलती हुई आरसीबी की पारी

RCBW 29-2(4.1) शुरुआती दो झटकों के बाद अब कप्तान मंधाना और गौतमी पारी को संभालने की कोशिश में लगी हुई हैं। हालांकि, गौतमी अभी सघर्ष करती नजर आ रही हैं और 6 गेंदों में सिर्फ दो रन बनाए हैं, वहीं मंधाना भी 16 गेंदों में 18 रन बनाकर धीमी गति से बल्लेबाजी कर रही हैं।

19 Jan 2026, 07:43:57 PM IST

GGTW vs RCBW WPL 2026 live update: आरसीबी का दूसरा विकेट गिरा

काशवी गौतम ने जॉर्जिया वोल को क्लीन बोल्ड कर दिया। आरसीबी को लग रहे शुरुआती झटके कप्तान मंधाना के लिए चुनौती बन सकते हैं। मंधाना साथी बल्लेबाज गौतमी के साथ क्रीज पर मौजूद हैं और 9 रन बनाकर खेल रही हैं। RCBW 13-2(2.5)

19 Jan 2026, 07:35:46 PM IST

GGTW vs RCBW WPL 2026 live update: आरसीबी को पहला झटका

रेणुका सिंह ठाकुर ने अपनी कमाल की गेंदबाजी से ग्रेस हैरिस को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। आरसीबी का स्कोर RCBW 2-1(1).

19 Jan 2026, 07:17:57 PM IST

GGTW vs RCBW WPL 2026 live update: गुजरात के प्लेइंग 11 में दो बदलाव, आरसीबी सेम साइड के साथ मैदान पर

गार्डनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और घरेलू दर्शकों के समर्थन की सराहना की। टीम परिवर्तनों पर उन्होंने बताया कि आज दो बदलाव किए गए हैं। हाथ की चोट के बाद अनुष्का शर्मा की वापसी हुई है और हैप्पी कुमारी अपना डेब्यू कर रही हैं। उन्होंने कहा कि चूंकि यह एक हाई-स्कोरिंग गेम हो सकता है, इसलिए बल्लेबाजों को अपना काम बखूबी करना होगा, लेकिन उससे पहले गेंदबाजों को अनुशासन बनाए रखते हुए शुरुआती विकेट लेने की कोशिश करनी होगी।

19 Jan 2026, 07:16:41 PM IST

GGTW vs RCBW WPL 2026 live update: स्मृति मंधाना ने बताया लगातार 4 जीत का मंत्र

टॉस के दौरान आरसीबी की कप्तानी स्मृति मंधाना ने टीम की सफलता का मंत्र बताते हुए कहा कि वे चीजों को सरल रखने पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने खुशी जताई कि हर मैच में एक नया खिलाड़ी जिम्मेदारी उठा रहा है। जब उन्हें बताया गया कि आज की जीत उन्हें सीधे फाइनल में पहुंचा सकती है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वे केवल एक बार में एक मैच पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। मंधाना ने पुष्टि की कि टीम में बहुत ऊर्जा है और वे आज बिना किसी बदलाव (same side) के साथ उतर रहे हैं।

19 Jan 2026, 07:14:39 PM IST

GGTW vs RCBW WPL 2026 live update: हाइ-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

पिच रिपोर्ट के अनुसार, यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है क्योंकि विकेट सूखा और सख्त है, जो बल्लेबाजी के लिए अनुकूल है। हालांकि, ओस (dew) की संभावना के कारण कप्तानों ने लक्ष्य का पीछा करना बेहतर समझा है।

19 Jan 2026, 07:13:47 PM IST

GGTW vs RCBW WPL 2026 live update: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (Playing XI)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वुमेन: स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गौतमी नाइक, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, प्रेमा रावत, श्रेयंका पाटिल, सायली सतघरे और लॉरेन बेल।

गुजरात जायंट्स वुमेन: एशले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहम, काश्वी गौतम, भारती फुलमाली, तनुजा कंवर, हैप्पी कुमारी और रेणुका सिंह ठाकुर

19 Jan 2026, 07:06:32 PM IST

GGTW vs RCBW WPL 2026 live update: टॉस जीतकर गुजरात जायंट्स ने चुनी गेंदबाजी

गुजरात जायंट्स की कप्तान ऐश गार्डनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। उन्होंने दर्शकों की संख्या और समर्थन की तारीफ की है।

19 Jan 2026, 06:57:54 PM IST

GGTW vs RCBW WPL 2026 live update: पिच रिपोर्ट

वडोदरा के बीसीए स्टेडियम, कोटंबी की पिच नवी मुंबई की तुलना में स्पिनरों के लिए अधिक मददगार रहने की उम्मीद है, जहां धीमे गेंदबाजों को अतिरिक्त टर्न और फायदा मिल सकता है। इस मैदान पर टॉस एक निर्णायक भूमिका निभाएगा क्योंकि पिछले साल यहां खेले गए सभी छह मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ही जीती थी और अब तक कोई भी टीम यहां स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव नहीं कर पाई है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 156 रन है, और चूंकि यह इस सीजन का यहां पहला मुकाबला है, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि टीमें इन परिस्थितियों के साथ कैसे तालमेल बिठाती हैं,

19 Jan 2026, 05:22:15 PM IST

GGTW vs RCBW WPL 2026 live update: गुजरात जायंट्स वुमेन (GGTW) स्क्वॉड

एशले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहम, काश्वी गौतम, भारती फुलमाली, तनुजा कंवर, शिवानी सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर, आयुषी सोनी, डैनी व्याट-हॉज, किम गार्थ, अनुष्का शर्मा, तितास साधु और हैप्पी कुमारी।

19 Jan 2026, 05:22:15 PM IST

GGTW vs RCBW WPL 2026 live update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वुमेन (RCBW) स्क्वॉड

स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वोल, गौतमी नाइक, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, प्रेमा रावत, श्रेयंका पाटिल, सायली सतघरे, लॉरेन बेल, दयालन हेमलता, अरुंधति रेड्डी, लिन्से स्मिथ, पूजा वस्त्राकर और प्रत्युषा कुमार।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।