गौतम गंभीर ने टीम में 3 नए चेहरों की एंट्री कराते ही दे दी बड़ी चेतावनी, बोले- सब जानते हैं कि...
गौतम गंभीर ने श्रीलंका के दौरे पर टीम में 3 नए चेहरों की एंट्री कराते ही बड़ी चेतावनी दी है और कहा है कि सब जानते हैं कि हमारे सामने क्या चुनौती है। दो खिलाड़ी और एक कोच का स्वागत उन्होंने टीम में किया।

श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से टीम इंडिया को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और कल यानी 7 अगस्त से भारत प्रैक्टिस मैच खेलने उतरेगा। इससे पहले टीम इंडिया श्रीलंका पहुंच गई है और तैयारियां भी भारतीय टीम ने शुरू कर दी हैं। इस बीच टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम में 3 नए सदस्यों का स्वागत किया है। इनमें दो खिलाड़ी हैं और एक सपोर्ट स्टाफ का मेंबर शामिल है। गंभीर ने तीनों को टीम में एंट्री देते ही एक चेतावनी भी दे दी है और कहा है कि आगे बहुत चुनौतियां हैं, जिनसे हमें पार पाना है।
वॉशिंगटन सुंदर की जगह टीम में शामिल किए गए ऑफ स्पिनर सारांश जैन और जसप्रीत बुमराह की जगह आए आकिब नबी डार के अलावा फील्डिंग कोच सुभादीप घोष का भी स्वागत गंभीर ने किया। गंभीर ने दोनों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी, जिसकी वजह से वे यहां तक पहुंचे हैं, लेकिन साथ ही उन्हें याद दिलाया कि यह तो बस शुरुआत है। फील्डिंग कोच के लिए कहा कि उन्होंने कई टीमों के साथ बहुत मेहनत की है और अब हमें टारगेट को हासिल करना है।
सारांश, नबी और जॉय का किया स्वागत
बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए वीडियो में गौतम गंभीर ने पूरी टीम के सामने कहा, "आप सबका स्वागत है। हमें कुछ नए लोग मिले हैं। सारांश, बधाई हो। आपने यहां तक पहुंचने के लिए बेहद कड़ी मेहनत की है। सुनिश्चित करें कि जब भी आपको वह अवसर मिले, आप अपने परिवार और देश को गौरवान्वित करें।"
इसके बाद गंभीर ने आकिब नबी की तारीफ की और कहा, "और दूसरी बात, मैं औकिब को बधाई देना चाहता हूं। आपका पिछला सीज़न बहुत शानदार रहा, J&K को रणजी ट्रॉफी जिताई, जो एक बड़ी कामयाबी है। एक बार फिर बधाई।" हेड कोच ने अपने सपोर्ट स्टाफ के नए सदस्य का भी स्वागत किया। फील्डिंग कोच टी दिलीप की जगह सुभादीप घोष को नया फील्डिंग को बनाया गया है।
फील्डिंग कोच को दी बधाई
गंभीर ने फील्डिंग कोच को लेकर कहा, “मैं जॉय का भी स्वागत करना चाहता हूं। उन्होंने इतने सालों तक कई टीमों के साथ काम किया है। मुझे यकीन है कि उनका पैशन, कमिटमेंट इस टीम को आगे ले जाएगा और यह पक्का करेगा कि उनका एनर्जी लेवल सभी को वह टारगेट हासिल करने में मदद करेगा जो हम हासिल करना चाहते हैं।”
आखिर में गंभीर ने टीम के सामने आने वाले चैलेंज के बारे में सबको याद दिलाया और कहा, “आखिर में, दोस्तों, हम जानते हैं कि हमारे सामने क्या है। हम जानते हैं कि हम किसके लिए खेल रहे हैं। हम वॉल्यूम कर सकते हैं, अपनी लिमिट्स को आगे बढ़ा सकते हैं और सभी बॉक्स टिक कर सकते हैं। 15 तारीख की सुबह, चाहे हम पहले बैटिंग कर रहे हों या पहले बॉलिंग, हम हर सवाल का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार रहें।”
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



