गंभीर के कोचिंग स्टाफ में हलचल, फील्डिंग कोच टी. दिलीप की छुट्टी तय; मोर्कल-टेन डोएशे बने रहेंगे
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारतीय कोचिंग स्टाफ में बदलाव हो सकता है। बीसीसीआई फील्डिंग कोच टी. दिलीप को बाहर का रास्ता दिखा सकता है, जबकि मोर्ने मोर्कल और सहायक कोच रयान टेन डोएशे बरकरार रहेंगे।

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के सहयोगी सदस्यों के दो साल का अनुबंध इंग्लैंड के मौजूदा सीमित ओवरों के दौरे के बाद समाप्त हो जाएंगे जिसमें फील्डिंग कोच टी. दिलीप का कार्यकाल आगे बढ़ने की संभावना बेहद कम नजर आ रही है। तेज गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल और सहायक कोच रयान टेन डोएशे के दो साल के अनुबंध भी खत्म हो रहे हैं, हालांकि दोनों के करार में विस्तार का प्रावधान है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से इन दोनों को बरकरार रखने की इच्छा जताई जा रही है।
फील्डिंग कोच टी. दिलीप हो सकते हैं बाहर
टी. दिलीप राहुल द्रविड़ के कोचिंग सदस्य का हिस्सा बनकर भारतीय टीम से जुड़े थे। वह टीम के लोकप्रिय सदस्यों में शामिल रहे हैं। खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने वाले उनके भाषण और हर मैच के बाद शुरू की गई 'सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक पदक' परंपरा के लिए उन्हें लंबे समय तक याद किया जाएगा। द्रविड़, विक्रम राठौड़ और पारस म्हाम्ब्रे के 2024 टी20 विश्व कप जीत के बाद अपने पद छोड़ने के बावजूद दिलीप टीम के साथ बने रहे। 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद उन्हें एक साल का विस्तार दिया गया था, लेकिन अब उन्हें एक और साल का कार्यकाल मिलने की संभावना काफी कम है।
गंभीर के भरोसेमंद सहयोगी
पिछले कुछ महीनों में भारतीय टीम की क्षेत्ररक्षण का स्तर गिरा है और बीसीसीआई इस विभाग में बदलाव करना चाहता है। मोर्ने मोर्कल के मार्गदर्शन में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण ने पिछले दो वर्षों में अच्छा प्रदर्शन किया है। साल के अंत में न्यूजीलैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण दौरे और दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वनडे विश्व कप को देखते हुए गंभीर अपने भरोसेमंद सहयोगी को टीम में बनाए रखना चाहेंगे।
गंभीर के सहयोगी सदस्यों में सबसे दिलचस्प नाम नीदरलैंड के पूर्व कप्तान और कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व हरफनमौला डोएशे का है। मीडिया से उनकी बातचीत हमेशा ईमानदार आकलन, स्पष्ट जानकारी और क्रिकेट के बदलते रुझानों पर शानदार विश्लेषण के लिए चर्चा में रही है।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया के अनुसार 19 जुलाई को वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद भारतीय टीम के आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। सैकिया ने हालांकि यह भी स्पष्ट किया कि बोर्ड जल्दबाजी में किसी भी तरह का फैसला नहीं करेगा। भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 0-2 से और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 0-4 से गंवाई है। हालांकि पता चला है कि मुख्य कोच गौतम गंभीर के भविष्य पर फिलहाल कोई खतरा नहीं है क्योंकि उनका बीसीसीआई के साथ अनुबंध 2027 वनडे विश्व कप तक है।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



