उस रात मैं सोया नहीं..., संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को चुनने के फैसले पर गंभीर ने खोला पर्दा

लाइव हिन्दुस्तान
share

इंग्लैंड सीरीज के दौरान जब संजू सैमसन के स्थान पर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में खिलाने का फैसला किया गया, वह गंभीर के करियर का सबसे बड़ा फैसला था। हेड कोच ने खुद बताया है कि उस रात उन्हें नींद नहीं आई। उन्होंने फैसले के पीछे के सभी तर्क और अभी सूर्यवंशी को ना खिलाने के फैसले पर भी बात की है।

Head Coach Gautam Gambhir, sanju samson
गौतम गंभीर, संजू सैमसन (फाइल फोटो)

वैभव सूर्यवंशी का सूर्योदय साल 2025 के आईपीएल से हुआ जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। उन्होंने आईपीएल के पहले ही सीजन में शतक लगातर पूरी दुनिया को अपनी अभूतपूर्व प्रतिभा का परिचय दिया। इसके बाद सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में भी दमदार प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द सीरीज के साथ- साथ ओरेंज कैप भी जीती। इन तमाम उपलब्धियों और दमदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने भारतीय सीनियर टीम में अपनी जगह पक्की कर ली। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैडं के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के लिए चुना गया। भारत टी-20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मट में पहली बार मैदान में था। कप्तान सूर्यकुमार यादव जा चुके थे और श्रेयस अय्यर को कमान सौंपी जा चुकी थी। वैभव सूर्यवंशी के टीम में चयनित होने की वजह से गंभीर के साथ- साथ कप्तान अय्यर का भी सिरदर्द बढ़ा। दोनों इस दुविधा में रहे कि आखिर सूर्यवंशी को किसकी जगह खिलाया जाए।

इन सब सोच विचार के बाद आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के दौरान निर्णय लिया गया कि हम विश्व कप के दौरान जो ओपनर थे (संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा) उनके साथ ही जाएंगे। लिहाजा, इन दो मुकाबलों में वैभव सूर्यवंशी को जगह नहीं मिली। फिर हुआ यूं कि इस सीरीज में संजू के बल्ले से रन नहीं निकले। उन्होंने दोनों मैचों में कुछ खास कमाल नहीं किया। और तो और वे इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में रन बनाने में असफल रहे, इसके बाद वैभव सूर्यवंशी को मौका दे दिया गया। इंग्लैंड के खिलाफ सूर्यवंशी ने तीन मैच खेले और संजू को सिर्फ दो मुकाबले मिले। जब इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज चल रही थी उसी दौरान जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान हुआ। इस टीम में सबसे आश्चर्य की बात थी कि संजू सैमसन को बाहर कर दिया गया था। इस घटना के बाद चारों तरफ चर्चा तेज हो गई कि संजू सैमसन का भी सूर्यकुमार यादव की तरह करियर समाप्त हो गया। अब गौतम गंभीर ने संजू सैमसन को इंग्लैंड सीरीज के दौरान वैभव सूर्यवंशी के लिए ड्रॉफ करने पर चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि यह फैसला इतना कठिन था कि मुझे रात भर नींद नहीं आई।

गंभीर ने बताया कैसी थी वह फैसला लेने वाली रात

गौतम गंभीर ने अब खुलासा किया है कि संजू और वैभव की दुविधा ने उन्हें कितना परेशान किया था। भारत के आगामी घरेलू सीजन से पहले जियोस्टार से बात करते हुए मुख्य कोच ने स्वीकार किया कि सैमसन को टीम से बाहर रखने का फैसला शायद उनके कार्यकाल का सबसे मुश्किल फैसला था। गंभीर ने कहा, "सच कहूं तो मेरे दो साल के सफर में शायद वह एकमात्र रात थी जब मुझे नींद नहीं आई।" उन्होंने आगे कहा, "और मैंने यह बात संजू को भी बताई थी। क्योंकि मुझे पता था कि टी20 प्रारूप में कोचिंग के दौरान यह शायद सबसे कठिन फैसला था।"

वैभव सूर्यवंशी को क्यों चुना गया, बताया वाजिब कारण

गंभीर की यह असुविधा समझ में आने वाली थी। सैमसन टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रह चुके थे और उन्होंने ऐसे प्रदर्शन किए थे जिनसे आम तौर पर खिलाड़ियों को बैकअप मिलता है, लेकिन कुछ कमतर प्रदर्शनों के साथ ही सूर्यवंशी ने ऐसी फॉर्म दिखाई जिससे चयन को लेकर बहस को टालना मुश्किल होता जा रहा था। गंभीर ने कहा, "जो खिलाड़ी टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी था, उसे तीन-चार मैचों के बाद टीम से बाहर करना पड़ा। शायद इसका कारण यह था कि वैभव भी उसी तरह की फॉर्म में थे और हमें सीरीज जीतनी थी।" गंभीर ने कहा कि सैमसन के साथ बातचीत सीधी थी, टालमटोल वाली नहीं। भारत को शीर्ष क्रम में अधिक गति की जरूरत थी और उस समय सूर्यवंशी इसे प्रदान करने में सक्षम प्रतीत हो रहे थे। गंभीर ने कहा, "मेरी उनसे बहुत ही स्पष्ट बातचीत हुई। वैभव उस तरह की फॉर्म में थे और हमें शीर्ष क्रम में रन बनाने के लिए किसी की जरूरत थी, हमें शीर्ष पर एक मजबूत आधार की भी जरूरत थी। और उन्हें इस बात से कोई आपत्ति नहीं थी।"

सूर्यवंशी को गौतम गंभीर ने क्या समझाया

हालांकि, जो तर्क कभी सूर्यवंशी के पक्ष में काम करता था, वही तर्क बाद में युवा खिलाड़ी को धैर्य रखने के लिए मजबूर कर रहा है। गंभीर का तर्क है कि तात्कालिक असाधारण प्रदर्शन उन खिलाड़ियों की प्रतिष्ठा को स्थायी रूप से कम नहीं कर सकता जिन्होंने लंबे समय तक अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए, सैमसन और अभिषेक शर्मा को केवल इसलिए दरकिनार नहीं किया जा सकता क्योंकि कोई युवा खिलाड़ी कहीं और शानदार प्रदर्शन कर रहा है। गंभीर ने सूर्यवंशी के बारे में बात करते हुए कहा “मैंने उसे समझाया कि मुझे पता है कि तुम अच्छी फॉर्म में हो, लेकिन कभी-कभी, जो खिलाड़ी लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें अपने मौके का इंतजार करना पड़ता है।”

जनता का दबाव या बाहरी शोर प्लेइंग XI नहीं तय करता

गंभीर ने स्पष्ट किया कि जनता का उत्साह भारत की प्लेइंग इलेवन तय नहीं करेगा। उन्होंने कहा, “सोशल मीडिया या बाहरी शोर प्लेइंग इलेवन तय नहीं करता।” इस बात पर जोर देते हुए कि अंतिम निर्णय उस संयोजन पर निर्भर करता है जिसे कप्तान और कोच भारत को जीत का सबसे बेहतर मानते हैं। गंभीर ने कहा, "अगर वैभव आज खेलता है, तो मेरे और जिसे भी हम टीम से बाहर रखेंगे, चाहे वह अभिषेक हो या संजू, उनके बीच यह एक कठिन बातचीत होगी।" उन्होंने कहा, "मेरे लिए लोकप्रिय फैसले लेना बहुत आसान है, लेकिन सही फैसले लेना शायद मेरे लिए सबसे मुश्किल काम है। और हमने संजू और अभिषेक को टीम में बनाए रखने का सही फैसला लिया है।"

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़उस रात मैं सोया नहीं, संजू की जगह वैभव सूर्यवंशी को चुनने के फैसले पर बोले गंभीर