वर्ल्ड चैंपियन बने रहने पर आया गौतम गंभीर का रिएक्शन, बोले- ये God's Plan नहीं, बल्कि…

Mar 09, 2026 10:40 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

गौतम गंभीर ने अपने एक्स अकाउंट पर टी20 विश्व कप फाइनल के ट्रॉफी सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि यह सिर्फ भगवान का प्लान नहीं था, यह 1.4 बिलियन भारतीयों का प्लान था। 

वर्ल्ड चैंपियन बने रहने पर आया गौतम गंभीर का रिएक्शन, बोले- ये God's Plan नहीं, बल्कि…

टीम इंडिया के हेड कोच टी20 विश्व कप 2026 चैंपियन बनने के बाद बेहद खुश हैं। मैदान की बात हो या फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस की, कोच गौतम गंभीर के चेहरे पर एक अलग मुस्कान थी। इतना ही नहीं, आज यानी सोमवार 9 मार्च की सुबह एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर ने किया है और कहा है कि यह जीत पूरे भारत की है। उन्होंने हर खिलाड़ी को एक वर्ल्ड चैंपियन बताया है। भारतीय टीम वर्ल्ड चैंपियन बनी नहीं है, बल्कि पहले से ही टी20 विश्व कप की विजेता थी और अब टीम इंडिया इस खिताब को अपने पास रखे हुए है।

गौतम गंभीर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर टी20 विश्व कप फाइनल के ट्रॉफी सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "यह सिर्फ भगवान का प्लान नहीं था, यह 1.4 बिलियन भारतीयों का प्लान था! हर खिलाड़ी एक वर्ल्ड चैंपियन है।"

गौतम गंभीर भारत के पहले ऐसे कोच बन गए हैं, जिन्होंने दो आईसीसी ट्रॉफी टीम को जिताई हैं। इससे पहले भारत सात बार आईसीसी टूर्नामेंट जीता है, लेकिन एक भी बार ऐसा नहीं हुआ है, जब किसी कोच ने दो ट्रॉफी इंडिया को जिताई हों। गंभीर ने साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी भारत को दिलाई थी और अब 13-14 के भीतर टी20 विश्व कप भी जिता दिया है। गौतम गंभीर बतौर क्रिकेटर भी दो आईसीसी टूर्नामेंट जीते हैं। इनमें 2007 का टी20 विश्व कप और 2011 का वनडे विश्व कप शामिल है।

टीम इंडिया ने लगातार तीसरी व्हाइट बॉल आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की है। साल 2024 के टी20 विश्व कप से इसकी शुरुआत हुई थी। इसके बाद 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी भारत ने जीती और अब 2026 में टी20 विश्व कप भारत ने जीता है। भारत की ये 8वीं ट्रॉफी आईसीसी टूर्नामेंट है, जिसमें से एक ट्रॉफी श्रीलंका के साथ शेयरिंग में भी है, जो आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2002 थी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।