हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर हेड कोच गौतम गंभीर का बयान- वह 10 ओवर नहीं कर पा रहे, इसलिए...

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

हार्दिक पांड्या को लेकर गौतम गंभीर ने बात की और कहा है कि वह अभी 10 ओवर वनडे मैच में करने के लिए फिट नहीं हैं। यही कारण है कि नितीश कुमार रेड्डी को वनडे क्रिकेट के लिए तैयार किया जा रहा है। 

Hardik Pandya
हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। आईपीएल 2026 में भी वे सभी मैचों में नहीं खेल पाए थे। अभी भी वे फिट नहीं हैं। भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में खेली गई 3 मैचों की टी20 सीरीज के बाद हार्दिक पांड्या को लेकर बयान दिया है। उन्होंने बताया है कि वे अभी तक क्यों बाहर हैं और साथ में यह भी कहा है कि वह वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए हार्दिक को जल्दबाजी में टीम में नहीं लाना चाहते हैं। उन्हें पूरी तरह फिट होने का पूरा मौका देना चाहते हैं।

हार्दिक पांड्या को इंडिया ए टीम में चुना गया है। वे ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं, गंभीर की मानें तो वे अभी वनडे मैचों को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह फिट नहीं हैं और 10 ओवर नहीं कर पा रहे हैं। गौतम गंभीर ने कहा, "हार्दिक अभी 10 ओवर नहीं फेंक सकते और IPL के बाद से उन्होंने ज़्यादा क्रिकेट नहीं खेला है। इसलिए हम उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं धकेलना चाहते, क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट आपके शरीर के लिए भी बहुत मुश्किल हो सकता है।"

गंभीर ने आगे कहा, "अगर वह इंडिया A सीरीज खेलते हैं, तो जाहिर है उन्हें कुछ गेम टाइम भी मिलेगा और यह उसके लिए क्लियर मैसेज था कि अगर वह 'A' सीरीज खेल सकता है और फिर अगर सब कुछ ठीक रहा, तो वह वापस आकर T20s और One Day टीम का भी हिस्सा बन सकता है।" हार्दिक के अनफिट होने की वजह से नितीश कुमार रेड्डी को वनडे क्रिकेट के लिए तैयार किया जा रहा है। यही कारण है कि उन्हें एशियन गेम्स के लिए नहीं भेजा जा रहा। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने के लिए टीम में शामिल किया गया है।

नितीश कुमार रेड्डी ने भी चोट के बाद वापसी की। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में तो एक भी विकेट नहीं लिया था, लेकिन अगले दो मैचों में 6 विकेट चटकाए थे। दूसरे मैच में तो प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी उन्हें मिला था। गंभीर ने नितीश को लेकर कहा, "नितीश के नजरिए से, यह सच में बहुत अच्छी बात है कि उसे T20 फॉर्मेट से हटा दिया गया है और उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ भी खेलने का मौका मिलेगा। हम जानते हैं कि सीम बॉलिंग ऑलराउंडर शायद एक साल में कितने जरूरी होंगे, जब हम साउथ अफ़्रीका जाएंगे और एक बार हार्दिक वापस आ जाएंगे, तो जाहिर है वह अच्छा करेगा। कभी-कभी हम उन दोनों को प्लेइंग 11 में भी खिला सकते हैं।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर गंभीर का बयान- वह 10 ओवर नहीं कर पा रहे, इसलिए…