Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Gautam Gambhir on Rohit Sharma and Virat Kohli s possibilities to playing World Cup 2027 important to stay in present
गौतम गंभीर ने कह दी रोहित-विराट के फैंस का दिल तोड़ने वाली बात, बोले- वर्ल्ड कप अभी…

गौतम गंभीर ने कह दी रोहित-विराट के फैंस का दिल तोड़ने वाली बात, बोले- वर्ल्ड कप अभी…

संक्षेप: चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बाद कोच गौतम गंभीर ने भी रोहित और विराट को लेकर कहा है कि अभी वर्ल्ड कप के बारे में वे नहीं सोच रहे। वर्ल्ड कप 2027 में होना है और तब तक रोहित-विराट की उम्र 40 के करीब होगी।

Tue, 14 Oct 2025 02:11 PMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

रोहित शर्मा और विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की वनडे टीम में जगह मिली है। हालांकि, रोहित शर्मा से टीम की कप्तानी छीन ली गई है। रोहित और विराट दोनों का मन है कि वे वर्ल्ड कप 2027 तक खेलें, लेकिन टीम मैनेजमेंट उनसे आगे बढ़ने का मन बना रहा है। एक बार फिर से ऐसा ही बयान टीम इंडिया के अहम सदस्य की ओर से आया है। चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बाद कोच गौतम गंभीर ने भी रोहित और विराट को लेकर कहा है कि अभी वर्ल्ड कप के बारे में वे नहीं सोच रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने मंगलवार 14 अक्टूबर को दिल्ली टेस्ट मैच में मिली जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "वर्ल्ड कप 2027 अभी ढाई साल दूर है। अभी महत्वपूर्ण ये बात है कि हम वर्तमान में हैं। वे दोनों (रोहित शर्मा और विराट कोहली) क्वालिटी प्लेयर हैं। उम्मीद है कि उनका ये दौरा (ऑस्ट्रेलिया) सफल रहेगा।" वर्ल्ड कप अभी दो साल दूर जरूर है, लेकिन जिस तरह का बयान गंभीर और अगरकर का आया है, उससे साफ लग रहा है कि वे दोनों को अगले विश्व कप में खेलता हुआ नहीं देख रहे।

ये भी पढ़ें:गौतम गंभीर ने किया हर्षित राणा का बचाव, बोले- यूट्यूब चैनल चलाने के लिए…

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया हुआ है। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट कम हो रही है। ऐसे में उनके पास गेम टाइम की कमी होगी, क्योंकि वे अप्रैल-मई में आईपीएल जरूर खेलेंगे, लेकिन इसके अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट में हर टीम को सिर्फ 12 से 15 वनडे मैच ही शेड्यूल होते हैं। अगर दोनों को विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के लिए कहा जाता है तो भी वह किसी न किसी द्विपक्षीय सीरीज से टकराएगी। ऐसे में खुद को फिट रखना और इनफॉर्म रखना दोनों ही दिग्गजों के लिए चुनौती होगी। फिलहाल के लिए दोनों की निगाहें 19 अक्टूबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज पर होंगी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |