ईशान किशन को गंभीर पसंद करते हैं, मौका आने पर KL राहुल को रिप्लेस कर सकते हैं, 2027 वर्ल्ड कप को लेकर बोले मोहम्मद कैफ
2027 वर्ल्ड कप को लेकर मोहम्मद कैफ ने कहा है कि वैसे तो केएल राहुल ही भारत के मुख्य विकेटकीपर बल्लेबाज रहेंगे लेकिन उनके दिन खराब होने या बुरा प्रदर्शन करने पर ईशान किशन को मौका मिल सकता है क्योंकि मुख्य कोच गौतम गंभीर उन्हें राहुल से ज्यादा पसंद करते हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 और आईपीएल की चकाचौंध के बाद अब वनडे विश्व कप 2027 के सिलेक्शन की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस सिलसिले में तमाम क्रिकेट पंडित अपनी राय रख रहे हैं। इस कड़ी में अपने यूट्यूब चैनल पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दुनिया के बेहतरीन फील्डरों में से एक मोहम्मद कैफ ने भी चर्चा की है। चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि "ईशान किशन हो सकता है कि वर्ल्ड कप की टीम में अपनी जगह बना लें, लेकिन विराट कोहली के नंबर 3 के स्थान के लिए बिल्कुल नहीं।" भारत को अगर 2027 विश्व कप के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में किसी एक को चूज करना तो आप किसे करेंगे केएल राहुल या ईशान किशन को। इस सवाल के जवाब में कैफ ने बिनी किसी झिझक के केएल राहुल का नाम लिया है।
विकेट कीपर बल्लेबाज के रूप में राहुल पहली पसंद
कैफ ने कहा- "निश्चित तौर पर केएल राहुल। केएल राहुल ने बीते कुछ सालों में जो किया है। वनडे में उनका 50 का औसत है। नंबर 5-6 पर आकर मैच फिनिश करना और इतनी औसत के साथ बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता। उन्होंने मेहनत करके टीम में जगह बनाई है। उनको भी काफी आलोचना झेलनी पड़ी है करियर में। ड्रॉफ हुए, वापस आए, ट्रोल हुए, कप्तानी का ऑफर सबके बाद लोकेश राहुल मैच्योर हुए हैं। उनको आप कहीं भी खिला सकते हैं। कप्तान भी बन जाते हैं, स्लिप के फील्डर भी बन जाते हैं। फिर टीम से बाहर भी हो जाते हैं। तब भी राहुल को फर्क नहीं पड़ता और अपना काम करते जाते हैं। उन्होंने पिछले चार सालों में वनडे क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन किया है।"
गौतम गंभीर ईशान किशन को पसंद करते हैं
मोहम्मद कैफ ने आगे कहा "नंबर 6 पर आकर केएल राहुल ने जो काम किया है, वो उनकी जगह पक्की है। कीपिंग वह करने वाले हैं। ये तो अभी चलो एक्सपेरिमेंट का दौर चल रहा है, इसलिए ईशान किशन को मौके मिले।" हालांकि, कैफ ने एक और बड़ी बात कही। उन्होंने कहा - "गौतम गंभीर ईशान किशन को पसंद करते हैं। ये फैक्टर उनके साथ आगे जुड़ेगा भविष्य में। ये मैं अभी बोल रहा हूं। उन्होंने 2023 एशिया कप का किस्सा सुनाते हुए कहा भारत पाकिस्तान का मैच चल रहा था, उस समय गौतम गंभीर कमेंट्री पैनल का हिस्सा थे। हम दोनों एक शो कर रहे थे, जिसमें लाइव शो के दौरान गौतम गंभीर ने केएल राहुल की जगह पर ईशान किशन को तरजीह दी थी। उन्होंने पहले भी ईशान किशन का नाम बहुत बार लिया है। ऐसे में फिलहाल तो विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल को ही तरजीह दी जाएगी क्योंकि उन्होंने खुद को कई मरतबा साबित किया है। लेकिन जैसे ही खराब फॉर्म आएगी या दिन बुरे आएंगे तो ईशान किशन को जगह मिल जाएगी। गंभीर ईशान को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं।"
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।



