न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए गौतम गंभीर सीरियस, कुछ खिलाड़ियों को ODI में करा सकते हैं आराम

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा)
share

न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर सीरियस हैं। उन्होंने संकेत दिए हैं कि पांच मैचों की वनडे सीरीज के दौरान आखिरी के कुछ मैचों में अहम खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है ताकि वे टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन कर सकें।

shubman gill gautam gambhir
कप्तान शुभमन गिल, कोच गौतम गंभीर (फाइल फोटो)

मुख्य कोच गौतम गंभीर ने संकेत दिया कि भारत के कुछ शीर्ष बल्लेबाजों को न्यूजीलैंड के आगामी बहु-प्रारूप दौरे के दौरान सफेद गेंद के क्रिकेट से ब्रेक दिया जा सकता है, ताकि वे टेस्ट क्रिकेट की तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

उन्होंने कम समय में 50 ओवर के क्रिकेट से पांच दिवसीय टेस्ट क्रिकेट में बदलाव की चुनौती पर जोर देते हुए यह संकेत दिया। गंभीर ने न्यूजीलैंड का स्पष्ट रूप से उल्लेख नहीं किया, लेकिन लंबे दौरे का कार्यक्रम ऐसा है कि भारत 19 नवंबर से वेलिंगटन में पहला टेस्ट खेलेगा जो न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम वनडे के केवल तीन दिन बाद ही होगा। इस लंबे दौरे में अलग-अलग प्रारूपों में कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे। भारत के घरेलू सत्र से पहले 'जियो स्टार' से बात करते हुए गंभीर ने कहा, ''अक्सर टेस्ट मैच की तैयारी के लिए आपको अपने बल्लेबाजों को सफेद गेंद के क्रिकेट से भी ब्रेक देना पड़ता है, ताकि वे टेस्ट क्रिकेट के लिए बदलाव कर सकें, क्योंकि टी20 से वनडे क्रिकेट में आना आसान होता है। ''

इन बड़े और अहम खिलाड़ियों को करा सकते हैं आराम

दो टेस्ट की सीरीज से पहले सिर्फ दो दिन की ट्रेनिंग के कारण हो सकता है कि कप्तान शुभमन गिल, विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल, सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और नीतिश रेड्डी जैसे कुछ शीर्ष वनडे खिलाड़ी डब्ल्यूटीसी मैच की तैयारी के लिए कुछ वनडे मैच नहीं खेलें। गंभीर को यह भी लगता है कि आगे चलकर, कोच और चयनकर्ता की इच्छा के बावजूद खेल में सभी प्रारूप में खेलने वाले बहुत कम खिलाड़ी ही बचेंगे। उन्होंने कहा, ''देखिए, किसी भी कोच के लिए यह बहुत जरूरी है कि अधिक से अधिक खिलाड़ी तीनों प्रारूप में खेलें क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में निरंतरता बहुत जरूरी है। ''

2027 वर्ल्ड कप के लिए हार्दिक और बुमराह होंगे अहम

घरेलू मैदान पर होने वाली आगामी वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के साथ भारत अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले 2027 विश्व कप के लिए अपनी तैयारियां शुरू करेगा। हालांकि, इस दौरान जसप्रीत बुमराह (एशियाई खेलों के कारण) और हार्दिक पंड्या (अभी वनडे में 10 ओवर गेंदबाजी करने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं) टीम में नहीं होंगे। गंभीर ने कहा कि 2027 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए भारत की वनडे योजनाओं में ये दोनों अनुभवी खिलाड़ी बेहद महत्वपूर्ण हैं। गंभीर ने कहा, ''चाहे हार्दिक हों या जसप्रीत बुमराह, दक्षिण अफ्रीका में हमारे लिए दोनों बेहद महत्वपूर्ण होने वाले हैं। अगर आप जस्सी की बात करें या हार्दिक की, तो बहुत कम टीम के पास ऐसा खिलाड़ी है जो आपके लिए 10 ओवर गेंदबाजी कर सके, साथ ही नंबर छह या सात पर बल्लेबाजी कर सके और उसके साथ इतना प्रभाव भी डाल सके। ‘’

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़NZ टेस्ट सीरीज के लिए गंभीर सीरियस, कुछ खिलाड़ियों को ODI में करा सकते हैं रेस्ट