Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Gautam Gambhir has entrusted Harshit Rana with this important role he got angry when asked about Jasprit Bumrah
गौतम गंभीर ने हर्षित राणा को सौंपी ये अहम भूमका, जसप्रीत बुमराह के सवाल पर भड़का गेंदबाज

गौतम गंभीर ने हर्षित राणा को सौंपी ये अहम भूमका, जसप्रीत बुमराह के सवाल पर भड़का गेंदबाज

संक्षेप:

हर्षित राणा ने पुष्टि की है कि टीम प्रबंधन ने उनसे अपने बल्लेबाजी कौशल में सुधार करने के लिए कहा है। राणा ने न्यूजीलैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट किया और फिर जब भारत लक्ष्य का पीछा करते हुए थोड़ा मुश्किल स्थिति में था तब 23 गेंदों में 29 रन बनाए।

Jan 12, 2026 11:36 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, वडोदरा, भाषा
share Share
Follow Us on

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को ऑलराउंडरों से विशेष लगाव है यह तो अब जगजाहिर हो चुका है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने पुष्टि की है कि टीम प्रबंधन ने उनसे अपने बल्लेबाजी कौशल में सुधार करने के लिए कहा है। राणा ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत की चार विकेट की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने न्यूजीलैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट किया और फिर जब भारत लक्ष्य का पीछा करते हुए थोड़ा मुश्किल स्थिति में था तब 23 गेंदों में 29 रन बनाए। राणा ने चोटिल वाशिंगटन सुंदर से पहले बल्लेबाजी की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:हमने दुनिया की नंबर 1 टीम को…हार कर भी न्यूजीलैंड के कप्तान को किस बात पर गर्व?

राणा ने मैच के बाद यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘टीम प्रबंधन मुझे एक ऑलराउंडर के रूप में तैयार करना चाहता है और मैं इस पर लगातार काम कर रहा हूं। मैं अभ्यास सत्र के दौरान अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। यह आत्मविश्वास का मामला था जिसमें केएल (राहुल) भाई ने मेरी मदद की।’’

प्रमुख ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के वनडे के लिए उपलब्ध न होने के कारण पहले वनडे के लिए भारतीय टीम में रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन दोनों शामिल थे। भारत ने पिछले कुछ समय में अंतिम एकादश में अधिक ऑलराउंडर को रखने को प्राथमिकता दी है जिसके कारण गंभीर को आलोचना का सामना भी करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें:राहुल ने ‘विनिंग सिक्स’ लगाते ही तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, अब सिर्फ धोनी उनके आगे

राणा ने कहा, ‘‘मेरी टीम चाहती है कि मैं ऑलराउंडर के तौर पर आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करूं। मैं अभ्यास सत्र के दौरान जितना संभव हो सके उसे पर ध्यान केंद्रित करता हूं। मुझे विश्वास है कि जरूरत पड़ने पर मैं निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए 30-40 रन बना सकता हूं और टीम प्रबंधन भी यही मानता है कि मैं ऐसा कर सकता हूं।’’

विराट कोहली (93), जडेजा (04) और श्रेयस अय्यर (49) के जल्दी-जल्दी आउट होने के बाद राणा ने राहुल के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी करके भारत को संभाला।

राणा ने कहा, ‘‘जब तक विराट भाई क्रीज पर थे, ऐसा लग रहा था कि मैच जल्दी खत्म हो जाएगा लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। इसमें आप किसी भी तरह की भविष्यवाणी नहीं कर सकते।’’

राणा से जब पूछा गया कि क्या जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में भारतीय गेंदबाजों को नई गेंद से शुरुआती ओवरों में विकेट लेने में दिक्कत होती है, तो उन्होंने कहा कि मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और उनकी तिकड़ी ने अच्छी गेंदबाजी की।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि आप कौन सा क्रिकेट देख रहे हैं, लेकिन आज भले ही हमें शुरुआती विकेट नहीं मिले, फिर भी सिराज भाई ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। नई गेंद से भी हमने ज्यादा रन नहीं दिए। कभी आपको शुरू में विकेट नहीं मिलते हैं लेकिन बाद में मिल जाते हैं और हमने ऐसा ही किया। पिच धीमी थी, और उसमें ज्यादा उछाल भी नहीं था।’’

भाषा

पंत

पंत

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।