गौतम गंभीर के कुछ पसंदीदा खिलाड़ी हैं... टीम इंडिया के सिलेक्शन पर भारतीय बल्लेबाज ने ही उठाए सवाल
गौतम गंभीर पर एक बड़ा आरोप पूर्व क्रिकेटर हनुमा विहारी ने लगाया है। उनका कहना है कि गंभीर के कुछ पसंदीदा खिलाड़ी हैं, जो इस समय टी20 टीम में हैं। गंभीर की कोचिंग में भारत 6-0 से यूके में हारा है।

टीम इंडिया ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ एक तरह से टी20 सीरीज में सरेंडर कर दिया था। भारतीय टीम 7 मैचों में से एक भी मैच में नहीं जीत पाई। 6 मैचों में टीम हारी। एक मैच बेनतीजा रहा। इसके लिए टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर की जमकर आलोचना हो रही है। इस बीच भारतीय टीम से बाहर चल रहे हनुमा विहारी ने गौतम गंभीर पर एक बड़ा आरोप लगाया है और कहा है कि टी20 टीम में गौतम गंभीर के कुछ पसंदीदा खिलाड़ी हैं।
आयरलैंड में 2-0 के बाद इंग्लैंड में 4-0 से मिली हार के बाद हनुमा विहारी ने अपने यूट्यूब चैनल पर गंभीर की खास खिलाड़ियों को पसंद करने के लिए आलोचना की और खराब फॉर्म के बावजूद ऑलराउंडर शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर को लगातार शामिल करने पर भी सवाल उठाया। हनुमा विहारी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा, "गौतम गंभीर के कुछ पसंदीदा खिलाड़ी हैं और वह उन्हें लेकर खेलना चाहते हैं। मुझे इन खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने में कोई वैल्यू नहीं दिखती।"
‘कुछ खिलाड़ी क्या कर रहे हैं?’
उन्होंने आगे कहा, "मुझे समझ नहीं आ रहा कि टीम में कुछ खिलाड़ी क्या कर रहे हैं। दुबे बॉलिंग नहीं करता, फील्डिंग नहीं कर सकता और बैटिंग में भी वह फॉर्म नहीं दिखा पाया है। शेडगे भी बॉलिंग या बैटिंग में इंप्रेसिव नहीं था। मुझे नहीं पता कि वॉशिंगटन सुंदर अभी भी टीम में क्यों बने हुए हैं। अगर आप पिछले कुछ सालों में उनके कंट्रीब्यूशन को देखें, तो वह उतना अच्छा नहीं रहा है।"
विहारी ने टीम में बदलाव को लेकर भी गंभीर पर निशाना साधा। संजू सैमसन को 3 मौके देने के बाद बाहर किया और फिर वैभव सूर्यवंशी के साथ भी यही किया। भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुके विहारी ने आगे कहा, “स्पिनर ही प्रॉब्लम थे, चाहे वरुण चक्रवर्ती हों या अक्षर पटेल। रवि बिश्नोई को इस टूर पर क्यों ले जाया गया? प्रॉब्लम स्क्वॉड सिलेक्शन और प्लेइंग XI सिलेक्शन में है। आपने सैमसन को आयरलैंड में मौके दिए और फिर सूर्यवंशी को खिलाया। आपने उसे भी तीन गेम के बाद ड्रॉप कर दिया।"
'खिलाड़ियों में सिक्योरिटी जरूरी है'
वे आगे कहते हैं, "टीम में कहीं भी सिक्योरिटी नहीं है। अगर आप परफॉर्म नहीं करते हैं, तो आपको बाहर कर दिया जाएगा। आपको इसे लंबा मौका देना चाहिए। अगर आप सूर्यवंशी को खिलाने पर अड़े थे, तो कम से कम उसे पांच या छह गेम दें और फिर तय करें कि वह काफी अच्छा है या नहीं। मुझे नहीं लगता कि यह सही एटीट्यूड है। खिलाड़ियों के लिए सिक्योरिटी जरूरी है।”
हनुमा विहारी ने आगे यह भी कहा कि सूर्यकुमार यादव जब कप्तान थे, तब भी बदलाव होते थे, लेकिन बहुत कम। उन्होंने कहा, "इस सीरीज में बहुत कुछ बदला गया। हमने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। जब सूर्यकुमार यादव ने वर्ल्ड कप में टीम को लीड किया था, तब भी बहुत कम बदलाव हुए थे। मुझे सैमसन के लिए दुख है, क्योंकि उसे बलि का बकरा बनाया गया। सूर्यवंशी तीन गेम में फेल हो गया था, इसलिए आपने उसे हटा दिया और सैमसन को वापस ले आए।"
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



