वर्ल्ड कप 2011 के लिए भारतीय टीम में युवराज सिंह को जगह नहीं मिल रही थी, लेकिन…गैरी कर्स्टन का बड़ा दावा

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

जिस खिलाड़ी ने टीम इंडिया को साल 2011 का विश्व कप जिताया, उसी खिलाड़ी के लिए टीम में जगह नहीं थी। जी हां, ऐसा ही कुछ दावा टीम इंडिया के तत्कालीन हेड कोच गैरी कर्स्टन ने युवराज सिंह को लेकर किया है।

वर्ल्ड कप 2011 के लिए भारतीय टीम में युवराज सिंह को जगह नहीं मिल रही थी, लेकिन…गैरी कर्स्टन का बड़ा दावा

टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप 2011 का सबसे बड़ा हीरो कौन? जवाब है- युवराज सिंह, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के इस दिग्गज ऑलराउंडर की जगह टीम में ही नहीं बन रही थी। ये खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2011 में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले हेड कोच गैरी कर्स्टन ने किया है। गैरी कर्स्टन ने स्वीकार किया कि युवराज सिंह का सिलेक्शन आंतरिक बहस का विषय रहा था और इस बात पर वास्तविक संदेह था कि उन्हें टीम में रखा जाए या नहीं। हालांकि, कर्स्टन और कप्तान एमएस धोनी ने इस आक्रामक बाएं हाथ के खिलाड़ी का समर्थन किया और अब यह फैसला भारतीय क्रिकेट के सबसे बेहतरीन फैसलों में से एक माना जाता है।

टीम इंडिया ने 2011 का वर्ल्ड कप जीतकर 28 साल पुराना सूखा समाप्त किया था। आखिरी बार भारत 1983 में विश्व चैंपियन बना था। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने फाइनल में श्रीलंका को धूल चटाई थी। इस पूरे विश्व कप में बल्ले और गेंद से दमदार प्रदर्शन करके उन्होंने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड जीता था। उन्होंने 362 रन टूर्नामेंट में बनाए थे और 15 विकेट निकाले थे। हालांकि, इन आंकड़ों के पीछे कड़ी मेहनत और व्यक्तिगत परिवर्तन की कहानी भी छिपी है।

रेडिफ के साथ बातचीत में गैरी कर्स्टन ने बताया, "शुक्र है कि हमने उसे सिलेक्ट किया, क्योंकि मुकाबला बेहद करीबी था... मैं उसे टीम में लेने के लिए बहुत उत्सुक था और धोनी भी, क्योंकि वह टीम में अनुभव लेकर आए था और देखिए, उसने जो विश्व कप जीता, वह कैसा रहा। मुझे युवराज हमेशा से बहुत पसंद था। वो कभी-कभी मुझे बहुत परेशान कर देता था, लेकिन मैं उससे प्यार करता था। वो अच्छा था। मैं बस यही चाहता था कि वो हर समय रन बनाता रहे, क्योंकि उसे बल्लेबाजी करते देखना अद्भुत था।" कर्स्टन ने युवराज को टूर्नामेंट के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए मेंटल कंडीशनिंग कोच पैडी अप्टन को क्रेडिट दिया।

कर्स्टन ने बताया, "उन्हें एक सफर तय करना था और इसका क्रेडिट पैडी को जाता है। पैडी ने युवी को तैयार करने के लिए उनके साथ काफी काम किया। युवी ने विश्व कप की तैयारी के लिए खुद कई अहम फैसले लिए थे।" युवराज ने वर्ल्ड कप में अहम मौकों पर रन बनाए और विकेट निकाले। फिर चाहे बात ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वॉर्टर फाइनल ही हो या तीनों नॉकआउट मैचों में 2-2 विकेट निकालने की हो।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।