गणपति महोत्सव में दिखा रोहित का क्रेज, बप्पा ने थमाई रोहित के कटआउट को टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुंबई में गणपति महोत्सव 5 सितंबर को शुरू हो गया है। पूरे देश में गणपति महोत्सव की धूम शुरू हो गई है, वहीं मुंबई में एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ऐतिहासिक जीत का जश्न देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

रोहित शर्मा और टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी का कटआउट गणपति महोत्सव में

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को फैन्स मुंबई चा राजा बोलते हैं। 5 सितंबर से शुरू हुए गणपति महोत्सव में रोहित शर्मा का क्रेज देखने को मिला। टीम इंडिया ने इस साल टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था, जिसका जश्न पूरे देश में खूब मनाया गया था। गणपति महोत्सव में भी क्रिकेट का जादू छाया नजर आया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गणपति की मूर्ति के साथ रोहित शर्मा का कटआउट बना हुआ है और साथ ही टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी का भी कटआउट है। गणपति को जिस बस पर रखा गया है, उसे उसी तरह सजाया गया है, जैसे मुंबई में जब टीम इंडिया विक्ट्री परेड के लिए निकली थी, तो उस बस को सजाया गया था।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा शेयर किया जा रहा है। इसमें ऐसा लग रहा है जैसे गणपति ही रोहित को टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी थमा रहे हैं। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताबी मुकाबला भारत ने 29 जून को जीता था। बारबाडोस में इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका फाइनल मैच खेला गया था, जिसमें भारत ने सात रनों से जीत दर्ज की थी। एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत यह खिताब नहीं जीत पाएगा, लेकिन इसके बाद हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप ने पूरे मैच का पासा पलट दिया था। इसमें सूर्यकुमार यादव का बाउंड्री लाइन पर लपका गया आइकॉनिक कैच भी शामिल है।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब टीम इंडिया ने जीता और इसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया था, कुछ दिन बाद ही रविंद्र जडेजा ने भी टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया था। विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया था, जिन्होंने 76 रनों की यादगार पारी खेली थी। जसप्रीत बुमराह ने फाइनल मैच में चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट चटकाए थे, वहीं हार्दिक पांड्या ने तीन ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट निकाले थे। अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 20 रन देकर दो विकेट लिए थे।

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़गणपति महोत्सव में दिखा रोहित का क्रेज, बप्पा ने थमाई रोहित के कटआउट को ट्रॉफी