सुपर ओवर, नो बॉल और फिर गाली गलौज, इंडिया और श्रीलंका मैच में फुल ड्रामा; अंपायर से भिड़े तिलक वर्मा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ मैच में अंपायरों से जमकर बहस करते दिखे। सुपर ओवर और नो बॉल को लेकर उनकी अंपायर से तीखी बहस भी हुई। इस दौरान वैभव और श्रीलंकाई खिलाड़ियों की बीच धक्का मुक्की भी हुई।

India a vs Sri Lanka a

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच सोमवार को खेला गया मुकाबला कई मायनों में हमेशा याद रखा जाएगा। श्रीलंका की टीम एक समय मैच जीतने के काफी करीब थी लेकिन अरशद खान ने आखिरी ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की, जिसके कारण मैच टाई हुआ। हालांकि श्रीलंका ने सुपर ओवर में दमदार प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम किया। वहीं दूसरी तरफ मैच के साथ-साथ तिलक वर्मा और अंपायरों के बीच बहस लगातार टीवी पर दिख रही थी। मैच टाई पर छूटने के बाद और सुपर ओवर खत्म होने के बीच तक कई बार तिलक अंपायर से बहस करते हुए दिखे, इस दौरान अन्य भारतीय खिलाड़ी भी अंपायर के फैसले से नाखुश थे। सुपर ओवर में एक बार तो भारतीय टीम मैदान से बाहर चली थी, जिसके बाद अंपायर के कहने पर फिर से खिलाड़ियों को दोबारा मैदान पर वापस आना पड़ा।

इंडिया ए ने पहले बैटिंग करते हुए 49.2 ओवर में सभी विकेट खोने के बाद 265 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 265 रन ही बना पाई और मैच टाई रहा। मैच टाई होते ही तिलक वर्मा सुपर ओवर की मांग करने लगे क्योंकि अंपायरों ने मैच को वहीं पर खत्म करने कम मन बना लिया था। दूसरी वजह कम रोशनी भी थी। हालांकि तिलक वर्मा और अंपायरों के बीच लंबी बातचीत हुई और फिर अंपायर सुपर ओवर के लिए राजी हुए। अंपायरों और तिलक के बीच बातचीत के दौरान भी सूर्यवंशी चर्चा में शामिल होते दिखे लेकिन मुख्य कोच ऋषिकेश कानिटकर ने उन्हें पीछे खींच लिया।

भारतीय टीम फील्डिंग के लिए तैयारी कर ही रही थी कि अंपायर ने फिर गेंदबाजों को रोका और फिर बहस के बाद भारत ने गेंदबाजी की। ओवर की अंतिम गेंद पर अरशद ने फुलटॉस बॉल डाली, जिसे पहले अंपायरों ने लीगल बताया लेकिन फिर कुछ देर बाद नो बॉल करार दिया, इस बीच भारतीय खिलाड़ी मैदान से बाहर चले गए थे लेकिन अंपायर के कहने पर फिर वापस आए।

सुपर ओवर में श्रीलंका की पारी खत्म होने के बाद फिर तिलक और अंपायर के बीच बातचीत हुई। सुपर ओवर में भारत ए को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे लेकिन तेज गेंदबाज कुगाथस मथुलन के खिलाफ टीम नौ रन ही बना सकी और लगातार दूसरा मैच हार गई। सूर्यवंशी ने मथुलन की आखिरी तीन गेंद का सामना किया और एक बाउंड्री सहित सिर्फ छह रन बनाए। मैच खत्म होने के बाद जब सूर्यवंशी और उनके साथी सूर्यांश शेडगे पवेलियन लौट रहे थे तो श्रीलंकाई टीम ने कुछ ज्यादा ही जोश में जश्न मनाया। हालांकि टीवी कैमरों ने सूर्यवंशी को गुस्से में मथुलन की ओर बढ़ते हुए कैद किया और उनके साथी खिलाड़ी विशेन हलम्बेज बीच-बचाव के लिए आ गए। इसकी वजह शायद वह बात थी जो गेंदबाज ने 15 साल के खिलाड़ी को तीन गेंद पर सफलतापूर्वक रोकने के बाद कही थी।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।