T20 वर्ल्ड कप के तीसरे दिन कौन जीता और कौन हारा? मुन्से से लेकर मार्करम तक का बल्ला चला

Feb 09, 2026 11:28 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

टी20 विश्व कप 2026 के तीसरे दिन स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे ने बड़े अंतर से जीत हासिल की, जबकि एसोसिएट टीमों को झटका लगा।

T20 वर्ल्ड कप के तीसरे दिन कौन जीता और कौन हारा? मुन्से से लेकर मार्करम तक का बल्ला चला

टी20 विश्व कप 2026 के तीसरे दिन भी कुल तीन मुकाबले खेले गए। सोमवार को हुए मुकाबलों में स्कॉटलैंड, जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका ने अपने-अपने मुकाबले जीते। जबकि इटली, ओमान और कनाडा को हार का मुंह देखना पड़ा। इटली बनाम स्कॉटलैंड मैच के दौरान इटली के कप्तान वेन मेडसन के बाएं कंधे में चोट लगी और अब उनके टूर्नामेंट में भाग लेने पर संशय है। जिम्बाब्वे ने ओमान 8 विकेट से मात दी, जबकि दिन के आखिरी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने कनाडा को 57 रनों से करारी शिकस्त दी।

स्कॉटलैंड ने इटली को हराया

स्कॉटलैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप सी मैच में सोमवार को इटली को 73 रन से रौंदकर पहली जीत दर्ज की।स्कॉटलैंड के 208 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली की टीम 16.4 ओवर में 134 रन पर सिमट गई। बाएं हाथ के बल्लेबाज मुन्से की 54 गेंद में दो छक्कों और 14 चौकों से 84 रन की दमदार पारी खेली। पिछले साल जुलाई में यूरोपीय क्वालीफायर में चार मैच में इटली के खिलाफ एकमात्र हार के बाद स्कॉटलैंड की टीम विश्व कप में सीधे जगह बनाने से चूक गई थी। बांग्लादेश के सुरक्षा कारणों से भारत में खेलने से इनकार करने के बाद स्कॉटलैंड को प्रतियोगिता में जगह मिली।

जिम्बाब्वे ने ओमान के खिलाफ जीता मैच

जिम्बाब्वे ने आईसीसी टी20 विश्व कप ग्रुप बी मैच में 45 गेंद शेष रहते ओमान को आठ विकेट से शिकस्त दी। ओमान को 103 रन पर आउट करने के बाद जिम्बाब्वे ने 13.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर 106 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। जिम्बाब्वे के मुजरबानी ने चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लेते हुए ओमान के शीर्ष क्रम को झकझोरा। उन्हें रिचर्ड नगारवा का (चार ओवर में 17 रन पर तीन विकेट) का अच्छा साथ मिला। एक अन्य तेज गेंदबाज ब्रैंड इवांस ने 3.5 ओवर में 18 रन पर तीन विकेट लेते हुए जिम्बाब्वे के निचले क्रम को आउट किया। ओमान ने 27 रन पर पांच विकेट गंवा दिये थे और टीम पर काफी कम स्कोर पर आउट होने का खतरा मंडरा रहा था। विनायक शुक्ला (21 गेंद में 28 रन), सूफियान महमूद (39 गेंद में 25) और नदीम खान (18 गेंद में 20) की उपयोगी पारियों से टीम ने 100 रन के आंकड़े को पार किया। इन तीनों के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दोहरे अंक में रन बनाने में नाकाम रहा।

दक्षिण अफ्रीका ने जीत के साथ की शुरुआत

दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को टी20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में कनाडा को 57 रनों से हराया। अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए। इसके जवाब में कनाडा की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 156 रन ही बना सकी। पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट पर 214 रन बनाये । माक्ररम ने 32 गेंद में दस चौकों और एक छक्के की मदद से 59 रन बनाये । जवाब में कनाडा की टीम आठ विकेट पर 156 रन ही बना सकी । नवनीत धालीवाल ने 64 रन बनाये ।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।