Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़From Dhoni to Gill's Captaincy one thing has not changed about Virat Kohli Irfan Pathan Tells the truth
धोनी से गिल की कप्तानी तक, विराट कोहली की एक चीज नहीं बदली; इरफान पठान ने बोल दिया खरा सच

धोनी से गिल की कप्तानी तक, विराट कोहली की एक चीज नहीं बदली; इरफान पठान ने बोल दिया खरा सच

संक्षेप:

इरफान पठान ने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कोहली की उस खासियत के बारे में बताए हैं, जो एक दशक से अधिक समय बीतने के बावजूद नहीं बदली।

Jan 19, 2026 08:47 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं लेकिन वनडे क्रिकेट में दबदबा बरकरार है। उन्होंने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे में भी जलवा दिखाया। कोहली ने इंदौर में 338 का टारगेट चेज करते हुए 108 गेंदों में 124 रनों की पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और तीन छक्के ठोके। यह उनका वनडे में 54वां और इंटरनेशनल करियर का 85वां शतक था। कोहली को दूसरे छोर से मजबूत साथ नहीं मिला, जिसकी वजह से भारत को 41 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने 37 वर्षीय बल्लेबाज की जमकर तारीफ की है और एक खरा सच बताया। उन्होंने कहा कि कोहली ने एमएस धोनी से लेकर शुभमन गिल तक की कप्तानी में बखूबी रन बनाने का बीड़ा उठाया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

'10 साल बाद भी यही कहा जाता है'

इरफान ने सोमवार को अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''एक और बार समझ आया कि विराट कोहली क्यों इतने महान खिलाड़ी हैं। जब मैं 2013 में खेल रहा था तो पूछ जाता कि फिलहाल टीम का सबसे बढ़िया बल्लेबाज कौन है? कहते थे कि कोहली बेस्ट बल्लेबाज बन गया है। 2016 में कहा जाता था कि भारतीय टीम का बेस्ट बल्लेबाज कौन तो कोहली का नाम आता। 10 साल बाद भी यही कहा जाता है कि कोहली आपकी वनडे टीम का बेस्ट बल्लेबाज है। वक्त बदल गया और साल बदल गए लेकिन कोहली बेस्ट हैं, इसमें कोई दो राय नहीं है। उन्होंने एमएस धोनी की कप्तानी में रन बनाए, अपनी और रोहित शर्मा कप्तानी में रन बनाए, अब युवा शुभमन गिल हैं तो उनकी कप्तानी में भी रन बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें:टीम की हार में सबसे ज्यादा सेंचुरी, विराट कोहली ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

‘फिटनेस पर रत्ती भर फर्क नहीं पड़ा’

उन्होंने आगे कहा, '' कोहली रन मशीन हैं। 54 शतक लगा चुके हैं। आप जब उन्हें भागते हुए देखते हो तो उनकी फिटनेस पर रत्ती भर भी फर्क नहीं पड़ा है। ऐसा लगा रहा है कि वह और बेहतर हुआ है। उसे पता है कि बीच में बहुत ज्यादा गेम टाइम नहीं मिलता लेकिन हर दिन आता है और एक ही चीज करता है। वह रिपीट मॉड में रन बनाता है। कमाल है। उन्होंने जिस तरह अपने खेलने को अंदाज को बदला है, उसे देखकर बड़ा मजा आता है। उन्होंने एक और शानदार पारी खेली लेकिन बदकिस्मती से टीम की हार में आई। अक्सर ऐसा देखने को नहीं मिलता है।'' कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले (559 मैचों में 28215) प्लेयर हैं। उनसे आगे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (664 मैचों में 34357) हैं।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |