Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़From Baramulla to ipl Uncapped Pacer Auqib Nabi Becomes a Millionaire in IPL 2026 Auction
बारामूला के आकिब नबी की IPL में एंट्री, दिल्ली ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा

बारामूला के आकिब नबी की IPL में एंट्री, दिल्ली ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा

संक्षेप:

जम्मू-कश्मीर के बारामूला के रहने वाले आकिब नबी आईपीएल 2026 की नीलामी के सबसे बड़े सितारों में से एक बनकर उभरे हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ रुपये की भारी-भरकम बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

Dec 16, 2025 09:43 pm ISTHimanshu Singh Varta
share Share
Follow Us on

जम्मू-कश्मीर के प्रतिभावान तेज गेंदबाज आकिब नबी ने आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन में इतिहास रच दिया जब दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 8.40 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। सिर्फ़ 30 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतरे नबी को हासिल करने के लिये दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद तीनों ने बोली लगायी, लेकिन आखिर में कैपिटल्स ने बाजी मार ली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बारामूला में चार नवंबर 1996 को जन्मे नबी एक मध्यम वर्गीय परिवार से हैं। उनके पिता गुलाम नबी डार एक सरकारी स्कूल में अंग्रेज़ी पढ़ाते हैं। वह शुरू में चाहते थे कि उनका बेटा डॉक्टर बने, लेकिन क्रिकेट के प्रति आकिब के जुनून ने आखिरकार उन्हें अपने सपने को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

दाएं हाथ के मध्यम तेज़ गेंदबाज़ आकिब नबी स्विंग, लाइन और लेंथ पर अपने ज़बरदस्त नियंत्रण और गेंद को दोनों तरफ़ स्विंग कराने की काबिलियत के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपना गेंदबाज़ी एक्शन साउथ अफ्रीका के महान गेंदबाज़ डेल स्टेन के जैसा बनाया, जिन्हें वह बचपन से ही अपना आदर्श मानते थे।

ये भी पढ़ें:कौन हैं प्रशांत और कार्तिक? IPL 2026 ऑक्शन में रच डाला हैरतअंगेज इतिहास

हाल के सालों में नबी जसप्रीत बुमराह की भी खुलकर तारीफ करते रहे हैं और उन्हें अपनी प्रेरणा बताते हैं। नबी ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत गली क्रिकेट और टेनिस बॉल मैचों से की थी। उस समय बारामूला में सही कोचिंग की सुविधा न होने के कारण उन्होंने 19 साल की उम्र तक लाल गेंद से क्रिकेट खेलना शुरू नहीं किया था। एक दोस्त के साथ जम्मू-कश्मीर ट्रायल्स में सिर्फ़ एक ट्रायल के लिए शामिल होने के दौरान उनका चयन हो गया। यह उनके करियर का एक बेहद अहम मौका साबित हुआ।

ये भी पढ़ें:'सूर्यकुमार अकेले पांचों मैच जिता सकते हैं', कप्तान के फॉर्म पर बोले शिवम दुबे

उन्होंने 2019-20 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जम्मू और कश्मीर के लिए पदार्पण किया। उन्होंने अब तक 27 टी20 मैचों में 28 विकेट लिये हैं। रणजी ट्रॉफी 2024-25 में वह 44 विकेट लेकर दूसरे सबसे सफल गेंदबाज़ बने, जबकि 2025 दलीप ट्रॉफी में उन्होंने एक ही ओवर में चार गेंदों पर चार विकेट लेकर देशभर में सुर्खियां बटोरीं। ईडन गार्डन्स में 2025-26 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ 16 रन देकर चार विकेट लेना भी उनके शानदार प्रदर्शन का सबूत है। नबी का आईपीएल में शामिल होना न सिर्फ उनके निजी सफर की सफलता है, बल्कि इसे जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के लिए भी एक ऐतिहासिक पल माना जा रहा है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |