Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Former Test cricketer Malinda Pushpakumara becomes fourth Sri Lankan to claim 1000 Wickets in first class cricket
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मलिंडा पुष्पकुमारा का 'कोहराम', 1000 विकेट झटककर दुनिया को किया हैरान

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मलिंडा पुष्पकुमारा का 'कोहराम', 1000 विकेट झटककर दुनिया को किया हैरान

संक्षेप:

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मलिंडा पुष्पकुमारा का 'कोहराम' देखने को मिला है। श्रीलंका के इस पूर्व टेस्ट क्रिकेटर ने 1000 विकेट मल्टीडेज क्रिकेट में झटककर दुनिया को हैरान कर दिया। वे चौथे श्रीलंकाई क्रिकेटर 1000 विकेट लेने वाले बन गए हैं।

Jan 19, 2026 01:57 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में श्रीलंका के पूर्व टेस्ट क्रिकेट मलिंडा पुष्पकुमारा का कोहराम देखने को मिला है। श्रीलंका के इस पूर्व टेस्ट क्रिकेटर ने 1000 विकेट फर्स्ट क्लास क्रिकेट में झटककर दुनिया को हैरान कर दिया है। मलिंडा पुष्पकुमारा चौथे श्रीलंकाई क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेटर में 1000 या इससे ज्यादा विकेट लेने का करिश्मा किया है। वह श्रीलंका के उन दो क्रिकेटरों में भी शामिल हैं, जिन्होंने अकेले दम पर पूरी टीम को ऑलआउट किया हुआ है। ये उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में नहीं, बल्कि डोमेस्टिक फर्स्ट क्लास में ये कमाल किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कोल्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर मलिंडा पुष्पकुमारा फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच में 998 विकेट लेकर उतरे थे। बदुरेलिया स्पोर्ट्स क्लब के कप्तान गीत कुमारा ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। कप्तान ने 185 रन बनाकर अपनी टीम को 486 रन बनाने में मदद की, जिसमें चानुका दिलशान ने 5-81 विकेट लिए। मूर्स स्पोर्ट्स क्लब ने दूसरे दिन 159-4 के स्कोर पर मैच खत्म किया। इसी मैच में मलिंडा पुष्पकुमारा ने विकेटकीपर सोहन डिलिवेरा को आउट करने के बाद अपने फर्स्ट क्लास विकेटों की संख्या को 999 पर पहुंचाया। तीसरे दिन सुबह उन्होंने पासिंदू सूरियाबंदरा को बोल्ड किया और 1000 विकेटों का जादुई आंकड़ा छूआ।

दूसरा विकेट निकालते ही मलिंडा पुष्पकुमारा 1000 फर्स्ट क्लास विकेटों तक पहुंच गए और वे ऐसा करने वाले श्रीलंका के चौथे स्पिनर बन गए। मलिंडा पुष्पकुमारा से पहले मुथैया मुरलीधरन (1,374), रंगना हेराथ (1,080), और दिनुका हेत्तियाराच्ची (1,001) ने ये कमाल किया हुआ है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 1,000 विकेटों का आंकड़ा छूने वाले वे दुनिया के 218वें बॉलर हैं और श्रीलंका के चौथे ही गेंदबाज हैं। पुष्पकुमारा के करियर की एक खास बात यह है कि उन्होंने इंग्लैंड में कभी फर्स्ट क्लास मैच नहीं खेला: इस मामले में, वे हेत्तियाराच्ची के बाद 1,000 विकेट लेने वाले किसी भी देश के दूसरे प्लेयर हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |