Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Former Pakistani cricketer Danish Kaneria congratulates PM Modi in a unique way leaving Pakistanis furious
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने PM मोदी को दी खास अंदाज में बधाई, पाकिस्तानियों को लग गई मिर्ची

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने PM मोदी को दी खास अंदाज में बधाई, पाकिस्तानियों को लग गई मिर्ची

संक्षेप:

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया के पीएम मोदी को बधाई देने पर तमाम पाकिस्तानियों को मिर्ची लग गई है। कनेरिया ने पीएम मोदी की एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इस पर कई पाकिस्तानी यूजर उन्हें अपशब्द कह रहे हैं।

Sep 18, 2025 09:58 am ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 वर्ष के हो गए हैं। बुधवार को उनके जन्मदिन पर दुनियाभर से शुभकामनाएं मिलीं। राष्ट्राध्यक्षों, अलग-अलग क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों ने उन्हें बधाई दी। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने भी पीएम मोदी को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जन्मदिन की बधाई दी। खास अंदाज में बधाई। संदेश के लिए उन्होंने जिस तस्वीर का इस्तेमाल किया, उसने सबका ध्यान खींचा। इससे कुछ पाकिस्तानियों को ऐसी मिर्ची लगी कि वे उनके पोस्ट पर ही अपशब्द कहने लगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दानिश कनेरिया ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर पोस्ट किया, 'प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपको अच्छी सेहत, मजबूती मिले और आप यूं ही भारत को शांति और समृद्धि की तरफ ले जाने में सफल होते रहे।'

दानिश कनेरिया ने अपने बधाई संदेश के लिए पीएम मोदी की जिस तस्वीर को चुना, वो बहुत खास है। इसमें पीएम के पीछे एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम दिख रहा है। तस्वीर ऑपरेशन सिंदूर के ठीक बाद की है जब पीएम मोदी ने पंजाब के आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे थे। झूठ की फैक्ट्री पाकिस्तान ने प्रॉपगैंडा किया था कि उसके हमले में आदमपुर एयबेस और एस-400 तबाह हो गया था। इस दुष्प्रचार के अगले ही दिन पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पाकिस्तान की तरफ से फैलाई जा रही फेक न्यूज का अपने ही अंदाज में 'फैक्ट-चेक' कर दिया था।

पाकिस्तान के किसी पूर्व क्रिकेटर का भारतीय प्रधानमंत्री को बधाई देना भला पाकिस्तानियों को कैसे रास आ सकता है। ऊपर से पीएम मोदी की एस-400 के साथ तस्वीर से तो जैसे कट्टरपंथियों के सीने पर सांप लोट गया। कनेरिया की इस पोस्ट पर कई पाकिस्तानी उन्हें भला-बुरा कहने लगे। तमाम तरह के अपशब्दों का इस्तेमाल करने लगे।

दानिश कनेरिया अपने दौर के श्रेष्ठ स्पिनरों में शुमार थे लेकिन हिंदू होने की वजह से उन्हें अपनी ही टीम के खिलाड़ियों के हाथों बार-बार अपमानित होना पड़ा। वह आरोप लगा चुके हैं कि उन पर धर्म बदलने का बहुत दबाव डाला गया। उत्पीड़न किया गया लेकिन वे उस दबाव के आगे नहीं झुके। पाकिस्तान के एक ईसाई क्रिकेटर यूसुफ योहाना को तो पाकिस्तानी क्रिकेट में प्रासंगिक बने रहने के लिए धर्मपरिवर्तन कर मोहम्मद यूसुफ बनना पड़ा था। वही यूसुफ जिसने एशिया कप के हालिया 'नो हैंडशेक' विवाद पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए लाइव टीवी कार्यक्रम में गालियों का इस्तेमाल किया था।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |