
KKR के पूर्व स्पिनर ने भारतीय क्रिकेट से लिया रिटायरमेंट, बोले- जब सबसे ज्यादा जरूरत थी तब...
KC Cariappa Retirement: स्पिनर केसी करियप्पा ने भारतीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कुल 11 मैच खेले। उन्होंने 2015 में आईपीएल डेब्यू किया था।
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के पूर्व स्पिनर केसी करियप्पा ने भारतीय क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। 31 वर्षीय करियप्पा ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कुल 11 मैच खेले और आठ विकेट चटकाए। वह केकेआर के अलावा पंजाब फ्रेंजाइजी के लिए खेले। करियप्पा ने घरेलू क्रिकेट में अपना आखिरी मैच मिजोरम की ओर से 31 दिसंबर, 2025 को विजय हजारे ट्रॉफी में मणिपुर के विरुद्ध खेला। उन्होंने 2021 में कर्नाटक के लिए अपना लिस्ट ए डेब्यू किया और 2024 में मिजोरम के लिए फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया। उन्होंने 14 फर्सट क्लास मैचों में 75 विकेट लिए। उ्नहोंने 20 लिस्ट ए मैचों में 24 विकेट झटके। उन्होंने 58 टी20 मुकाबले खेले और 58 शिकार किए।
'जब सबसे ज्यादा जरूरत थी तब...'
करियप्पा ने पोस्ट में लिखा, "जहां से यह सब शुरू हुआ, वहां से स्टेडियम की लाइटों तक और गर्व से जर्सी पहनने तक, मैंने वो सपना जीया जिसकी मैंने कभी सिर्फ कल्पना की थी। आज, मैं ऑफिशियली बीसीसीआई क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट की घोषणा करता हूं। इस सफर ने मुझे सब कुछ दिया। कई ऐसी जीत नसीब हुई, जिन्होंने मुझे मुस्कुराने पर मजबूर किया। ऐसी हार भी देखीं, जिन्होंने मुझे तोड़ दिया। ऐसे सबक मिले जिन्होंने मुझे बनाया।" उन्होंने आगे कहा, “मुझे बनाने, मेरा मार्गदर्शन करने और जब सबसे ज्यादा जरूरत थी तब मुझपर विश्वास करने के लिए मैं कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन बहुत शुक्रगुजार हूं। मिजोरम क्रिकेट एसोसिएशन का मुझपर भरोसा करने और परिवार की तरह मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद।”
साल 2015 में किया था आईपीएल डेब्यू
वहीं, केकेआर ने मंगलवार को करियप्पा को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। केकेआर ने उनके रिटायरमेंट पर रिएक्ट करते हुए 'एक्स' पर लिखा, ''करियप्पा पर्पल एंड गोल्ड में आपके एफर्ट और यादों के लिए शुक्रिया। आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं।'' करियप्पा को आईपीएल 2015 के लिए केकेआर ने 2.4 करोड़ रुपये में लिया था। उन्होंने ंरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ आईपीएल डेब्यू पर दिग्गज एबी डिविलियर्स को आउट किया था। एक मैच के बावजूद करियप्पा को केकेआर ने अगले सीजन से पहले रिलीज कर दिया था। वह 2016 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) का हिस्सा बने। उन्होंने पंजाब के लिए नौ मैच खेले और सात विकेट लिए। वह 2019 में केकेआर में वापस आए लेकिन एक मैच ही खेल सके। वह बाद में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) में गए लेकिन तीन सीजन उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय





