विक्रम राठौर को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल कर NZ चली बड़ी चाल, भारत पहुंचते ही किया ऐलान

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

  • न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए विक्रम रौठोर को अपने कोचिंग स्टाफ में जोड़ा है। बता दें, राठौन का हाल ही में टीम इंडिया के साथ बतौर बैटिंग कोच कार्यकाल समाप्त हुआ है।

विक्रम राठौर को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल कर NZ चली बड़ी चाल, भारत पहुंचते ही किया ऐलान

न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 9 सितंबर से नोएडा में खेला जाना है। इस मैच के लिए कीवी टीम भारत पहुंच चुकी है। भारत पहुंचते ही न्यूजीलैंड की टीम ने बड़ी चाल चली है। उन्होंने इस एकमात्र टेस्ट के लिए विक्रम रौठोर को अपने कोचिंग स्टाफ में जोड़ा है। बता दें, राठौन का हाल ही में टीम इंडिया के साथ बतौर बैटिंग कोच कार्यकाल समाप्त हुआ है। न्यूजीलैंड को अक्टूबर में टीम इंडिया के खिलाफ भारत में ही तीन मैच की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है, जिसको देखते हुए यह कीवी टीम की बड़ी चाल मानी जा रही है।

न्यूजीलैंड ने विक्रम राठौर के अलावा श्रीलंकाई लीजेंड रंगना हेराथ को भी इस टेस्ट मैच के लिए बतौर स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है, जो भारतीय कंडीशन में एजाज पटेल, मिचेल सेंटनर और रचिन रविंद्र जैसे स्पिनर्स की मदद करेंगे।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपनी प्रेस रिलीज में लिखा कि श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ को एशिया में होने वाले तीन टेस्ट मैचों के लिए स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। वह पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर और कोच सकलैन मुश्ताक की जगह लेंगे, जिन्हें पहले अस्थायी भूमिका निभाने के लिए घोषित किया गया था, लेकिन बाद में उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में पद संभालने के लिए अपना नाम वापस ले लिया।

हेराथ, जो अब तक के सबसे सफल बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स टेस्ट स्पिनर हैं, इस महीने के अंत में अपने श्रीलंका में होने वाले दो आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप मैचों तक टीम के साथ बने रहेंगे।

बता दें, न्यूजीलैंड को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के बाद श्रीलंका का दौरा करना है जहां उन्हें 18 सितंबर से दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। यह सीरीज डब्ल्यूटीसी का हिस्सा होगी।

एशियन कंडीशन में ये दो दिग्गज न्यूजीलैंड के लिए काफी काम आ सकते हैं।

ब्लैककैप्स के कोच गैरी स्टीड ने कहा कि हेराथ और राठौर न केवल टीम को नई जानकारी देंगे, बल्कि स्थानीय परिस्थितियों के बारे में भी जानकारी देंगे।

उन्होंने कहा, "हम रंगना और विक्रम को अपने टेस्ट ग्रुप में शामिल करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। क्रिकेट की दुनिया में दोनों खिलाड़ियों का बहुत सम्मान किया जाता है और मुझे पता है कि हमारे खिलाड़ी उनसे सीखने के अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हमारे तीन बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनरों, खास तौर पर एजाज, मिच और रचिन के लिए उपमहाद्वीप में तीन टेस्ट मैचों में रंगना के साथ काम करने का मौका मिलना बहुत फायदेमंद होगा।"

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भारत पहुंचते ही NZ ने चली चाल, विक्रम राठौर को कोचिंग स्टाफ में किया शामिल