'देखना चाहूंगा कि ड्रॉप करने की हिम्मत किसमें है', रोहित के लिए मदन लाल ने दिया चयनकर्ताओं को दिया चैलेंज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पूर्व क्रिकेटर मदन लाल का मानना है कि अगर रोहित फिट हैं और अच्छा कर रहे हैं तो उन्हें बाहर नहीं करना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा है कि वह देखना चाहते हैं कि किस चयनकर्ता में इतना दम है कि उन्हें ड्रॉप कर सके।

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में शतक लगाकर आलोचकों को करारा जवाब दिया है। हालांकि शतक के बावजूद उनकी जगह को लेकर सवाल उठ रहे हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट से लेकर फैंस तक दो खेमों में बंटे हुए हैं, जिसमें एक का मानना है कि रोहित को विश्व कप तक बने रहना चाहिए जबकि अन्य लोगों का मानना है कि रोहित से आगे बढ़ने का वक्त आ गया है। दक्षिण अफ्रीका में होने वाले आगामी वनडे विश्व कप में फॉर्म के अलावा सलामी बल्लेबाज के फिटनेस पर भी सबका ध्यान रहने वाला है। क्योंकि वह 39 साल के हैं और सिर्फ एक फॉर्मेट में खेल रहे हैं, ऐसे में खुद को फिट रखना भी चुनौती होगी। इन सबके बीच पूर्व क्रिकेटर मदन लाल का मानना है कि अगर रोहित शर्मा अपनी फिटनेस बरकरार रखते हैं और अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हैं तो उनकी वनडे टीम में जगह पर सवाल नहीं उठने चाहिए।

लॉर्ड्स में शतक लगाने के बाद मदन लाल ने चयनकर्ताओं को पूर्व भारतीय कप्तान को टीम से बाहर करने की कोशिश करने की चुनौती दी है। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चयनकर्ताओं ने रोहित को बता दिया है कि वह अब प्लान का हिस्सा नहीं हैं और टीम यशस्वी जायसवाल को मौका देना चाहती है। हालांकि उसके बाद से रोहित, कप्तान शुभमन गिल और बीसीसीआई ने भी इन रिपोर्ट को खारिज कर दिया है।

भविष्य की प्लानिंग भी होनी चाहिए

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल ने कड़क से बातचीत में कहा, ''फिटनेस का स्तर बहुत अच्छा होना चाहिए क्योंकि आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं और अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हां, भविष्य की प्लानिंग भी होनी चाहिए। रोहित शर्मा को स्कीम में नहीं होने की बात पर अब उन्होंने शतक जड़ दिया है। लोग सिर्फ इसलिए अफवाहें फैलाना शुरू कर देते हैं क्योंकि वे किसी के दोस्त हैं या अपना नाम कमाना चाहते हैं। रोहित शर्मा का खेलना या न खेलना उनका अपना फैसला होगा।''

रोहित को ड्रॉप करने की हिम्मत किसमें है

उन्होंने आगे कहा, ''अगर वह खेल रहे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं, तो उन्हें खेलने दीजिए। अगर तुम्हें लगता है कि वो प्लान में नहीं हैं, तो सिलेक्टर्स को उन्हें ड्रॉप कर देना चाहिए। कोई उन्हें बाहर करके तो देखे, मैं देखना चाहूंगा कि ऐसा करने की हिम्मत किसमें है।''

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ''देखिए, हर किसी को एक दिन खेल छोड़ना ही पड़ता है। लेकिन अगर रोहित शर्मा अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और खेलना जारी रखना चाहते हैं, तो बस चुप रहिए। अगर हिम्मत है तो उन्हें ड्रॉप कर दो। लेकिन अगर वह प्रदर्शन कर रहे हैं, तो ऐसा ही होना चाहिए। आपको जाकर उनसे यह नहीं कहना चाहिए कि, तुम हमारे प्लान में नहीं हो।’ वो पूछेंगे कि ‘क्यों? मैं तो रन बना रहा हूं।''

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़'ड्रॉप करने की हिम्मत किसमें है', रोहित के सपोर्ट में उतरे मदन लाल