जैसे रोहित शर्मा संन्यास लेंगे यशस्वी जायसवाल की जगह पक्की, वीरेंद्र सहवाग का बड़ा दावा
भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि जैसे ही रोहित शर्मा रिटायर होंगे, वैसे ही यशस्वी जायसवाल वनडे टीम का हिस्सा बन जाएंगे। यशस्वी इस समय भी टीम में हैं लेकिन अंतिम-11 का हिस्सा नहीं हैं।

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि रोहित शर्मा के वनडे से बाहर होने पर यशस्वी जायसवाल भारतीय वनडे टीम के नियमित सदस्य बन जाएंगे। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे में होने वाले आगामी वनडे विश्वकप 2027 तक टीम के साथ बने रहेंगे, उसके बाद वह संन्यास ले सकते हैं। पूर्व सलामी बल्लेबाज के अनुसार जायसवाल में तीनों प्रारूपों में सफलता हासिल करने की क्षमता है। लेकिन इस समय भारतीय टीम के मौजूदा संयोजन में उनकी जगह नहीं बन पा रही। जायसवाल ने अब तक चार वनडे मैच खेले हैं और पहले ही एक मजबूत छाप छोड़ी है।
यशस्वी जायसवाल ने पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में 121 गेंदों में 116 रन बनाए थे। जायसवाल के शानदार प्रदर्शन के बावजूद उनके लिए मौजूदा ओपनिंग जोड़ी में जगह बनाना आसान नहीं। सहवाग ने क्रिकबज से बातचीत में कहा, ''लेकिन इस समय कोई जगह नहीं है। शुभमन कप्तान हैं। रोहित शर्मा खेल रहे हैं। जैसे ही रोहित रिटायर होंगे, वैसे ही आप यशस्वी जायसवाल को व्हाइट बॉल और वनडे क्रिकेट में खेलते हुए देखेंगे। हालांकि, ऋतुराज गायकवाड़ उनके प्रतिस्पर्धी हो सकते हैं। लेकिन अगर आप तीन ओपनर्स चुनते हैं, तो आप निश्चित रूप से उनमें जायसवाल को देखेंगे।"
पूर्व सलामी बल्लेबाज ने इस बात पर जोर दिया कि वनडे में जायसवाल को ज्यादातर मौके तब मिले हैं जब सीनियर खिलाड़ी उपलब्ध नहीं थे, न कि टीम में किसी स्थायी जगह खाली होने की वजह से। उन्होंने कहा, ''देखिए, वो वनडे टीम में इसलिए आए क्योंकि गिल या रोहित में से कोई उपलब्ध नहीं था। ऐसा नहीं है कि उन्हें मौका मिला और वह उसे भुना नहीं सके। जब भी उसे मौका मिला, उसने अच्छा किया है, ऐसा नहीं है कि उसे अच्छा प्रदर्शन नहीं करने पर ड्रॉप कर दिया गया। "वह टीम में इसलिए था क्योंकि कोई और नहीं खेल रहा था। ईशान किशन भी वनडे क्रिकेट का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने वनडे में सबसे तेज डबल सेंचुरी बनाई है, इसलिए वह भी दावेदारों में शामिल हैं। लेकिन मैं निश्चित रूप से जायसवाल को वनडे और टी20 में देखना चाहूंगा, यानी तीनों फॉर्मेट में। वह ऐसा खिलाड़ी है जो तीनों फॉर्मेट खेल सकता है।"
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



