Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Former India head coach Ravi Shastri Fires Back Strong Message to Those Doubting India Star Duo virat kohli rohit sharma
कोहली-रोहित को कौन कर रहा परेशान? रवि शास्त्री को है सब पता; सुधरने की दी नसीहत

कोहली-रोहित को कौन कर रहा परेशान? रवि शास्त्री को है सब पता; सुधरने की दी नसीहत

संक्षेप:

रवि शास्त्री ने उन लोगों को चेताया है जो विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के खिलाफ हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को सुधरने की सलाह दी है।

Dec 04, 2025 11:20 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है। शुरुआती दो वनडे हाईस्कोरिंग हुए हैं और अब तीसरे मैच में सीरीज का नतीजा निकलेगा। पहले और दूसरे वनडे में भारत के सबसे अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा। विराट कोहली ने दोनों ही मैचों में शतकीय पारी खेली और अपनी जगह को मजबूत कर लिया है। हालांकि रोहित और कोहली के भविष्य को लेकर काफी चर्चा चल रही है। इस बीच पूर्व कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के भारतीय टीम में जगह को लेकर सवाल उठाने वालों को चेतावनी दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रवि शास्त्री ने एक इंटरव्यू (प्रभात खबर) के दौरान कहा कि सीनियर जोड़ी को साइडलाइन करने की कोई भी कोशिश मंजूर नहीं है। उन्होंने उन आलोचकों को आड़े हाथों लिया जो कोहली और रोहित के टेस्ट और टी20 से रिटायरमेंट के बाद शक जता रहे थे। शास्त्री ने सख्त लहजे में कहा, "विराट कोहली और रोहित शर्मा वनडे के दिग्गज खिलाड़ी हैं। आप उस स्तर के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते। कुछ लोग ऐसा कर रहे हैं। मैं बस इतना ही कहूंगा उन्होंने जवाब दिया, और फिर कहा, “और अगर ये दोनों ठीक से चालू हो जाएं, सही बटन दबा दें, तो जो लोग गड़बड़ कर रहे हैं, वे सब बहुत जल्दी सीन से गायब हो जाएंगे।”

ये भी पढ़ें:जो रूट ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में ठोका शतक, 160वें टेस्ट में किया ये कारनामा

जब उनसे पूछा गया कि कौन इन खिलाड़ियों के करियर को लेकर 'मस्ती' कर रहा है, तो शास्त्री ने बिना किसी का नाम लिए गंभीर चेतावनी दी, "करने वाले कर रहे हैं। अगर इनका दिमाग ठीक हो गया ना और सही बटन दबा दिया, तो सब आजू-बाजू निकल जाएंगे।" उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की फिटनेस, रनों की भूख और जुनून ही यह तय करेगा कि वे 2027 तक खेलेंगे या नहीं। शास्त्री ने उनके अनुभव के महत्व पर जोर देते हुए कहा, "अनुभव बाजार में नहीं मिलता है।"

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |