घबराइए नहीं...कोहली ने संन्यास की अफवाहों को किया खारिज, जानिए क्या है किंग का फ्यूचर प्लान

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • विराट कोहली ने कहा है कि वह अभी संन्यास लेने के मूड़ में नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके अंदर खेलने की भूख बरकरार है। कोहली ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया था लेकिन वनडे और टेस्ट खेल रहे हैं।

घबराइए नहीं...कोहली ने संन्यास की अफवाहों को किया खारिज, जानिए क्या है किंग का फ्यूचर प्लान

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शनिवार को स्पष्ट रूप से कहा कि वह फिलहाल संन्यास के बारे में नहीं सोच रहे हैं, क्योंकि वह खेल का आनंद ले रहे हैं और उनके अंदर ‘प्रतिस्पर्धी भावना’ पूरी तरह से बरकरार है। कोहली ने दुबई में हाल में भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी उनके बारे में संन्यास की चर्चाओं को खारिज कर दिया।

विराट कोहली ने ‘आरसीबी इनोवेशन लैब’ में एक बातचीत सत्र के दौरान कहा, ‘‘घबराइए नहीं। मैं कोई घोषणा नहीं कर रहा हूं। अभी तक सब कुछ ठीक है। मुझे अब भी खेलना पसंद है। ’’

कोहली ने कहा कि उन्हें उपलब्धियां हासिल करने की इच्छा नहीं है लेकिन वह पूरी तरह क्रिकेट का आनंद लेने के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए खेलना अब पूरी तरह से आनंद, प्रतिस्पर्धी भावना और खेल के प्रति प्रेम है। और जब तक यह है, मैं खेलना जारी रखूंगा। जैसा कि मैंने आज कहा कि मैं किसी उपलब्धि के लिए नहीं खेल रहा हूं। ’’

कोहली ने कहा कि ‘प्रतिस्पर्धी भावना’ के कारण खिलाड़ी के लिए खेल से दूर जाने का सही समय ढूंढना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘आप जानते हैं कि प्रतिस्पर्धी भावना आपको संन्यास के सवाल का जवाब नहीं ढूंढने देती है। इस बारे में राहुल द्रविड़ से मेरी बहुत दिलचस्प बातचीत हुई। ’’

कोहली ने कहा, ‘‘उन्होंने कहा कि आप अपने जीवन में किस जगह हैं, इसका पता लगाएं और इसका जवाब इतना आसान नहीं है। हो सकता है कि आप एक बुरे दौर से गुजर रहे हों और आपको लगे कि बस यही है। लेकिन हो सकता है कि ऐसा नहीं हो। लेकिन जब भी समय आएगा तो मेरी प्रतिस्पर्धी भावना मुझे इसे स्वीकार करने की अनुमति नहीं देगी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘शायद एक और महीना। शायद छह और महीने। इसलिए मुझे लगता है कि यह एक अच्छा संतुलन है। अपने जीवन के इस समय में मैं बहुत खुश महसूस कर रहा हूं।’’

लेकिन कोहली ने माना कि बढ़ती उम्र ने उनके खेल के शीर्ष पर बने रहने की पूरी प्रक्रिया को थोड़ा और कठिन बना दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी ऊर्जा को सही जगह पर रखना चाहता हूं। अब इसमें बहुत अधिक प्रयास की जरूरत होती है और जो लोग लंबे समय तक खेल चुके हैं, वे इसे समझते हैं। आप 30 की उम्र के बाद इतने सारे काम नहीं कर सकते जितना आप 20 की उम्र में कर सकते हैं। मैं भी अपने जीवन में थोड़ा अलग मुकाम पर हूं।’’

इस 36 साल के खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह नैसर्गिक प्रगति है। मुझे भरोसा है कि ये सभी युवा खिलाड़ी भी इसी मुकाम पर पहुंचेंगे। लेकिन अब मेरे अंदर की ऊर्जा से मैं बहुत शांत महसूस करता हूं। ’’

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।