'चयनकर्ताओं ने गलती की', विराट कोहली के टेस्ट संन्यास पर खुलकर बोले मदन लाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पूर्व कप्तान मदन लाल का मानना है कि विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से काफी जल्दी संन्यास ले लिया। उन्होंने कहा कि चयनकर्ताओं को कोहली को कप्तान बनाए रखना चाहिए था। उन्होंने गलती की।

विराट कोहली
विराट कोहली

विराट कोहली ने पिछले साल टेस्ट से संन्यास लेकर सबको चौंका दिया था। उन्होंने करीब 8 साल टीम की कमान भी संभाली। हालांकि उनके जाने के बाद से भारतीय टीम को अभी तक उनकी कमी खल रही है। उनके खेल के सबसे लंबे प्रारूप से दूरी बनाने पर काफी चर्चा हुई। कईयों का मानना है कि टेस्ट में कोहली अब भी अच्छा कर सकते हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने विश्व कप टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक का सफर तय किया था और ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का कारनामा भी किया था। भारत के पूर्व क्रिकेटर मदन लाल का मानना है कि विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से काफी जल्दी रिटायर हो गए। उन्होंने विराट कोहली को भारत के टेस्ट कप्तान के पद से हटाने के निर्णय पर भी सवाल उठाया।

विराट दो-तीन साल और कप्तानी कर सकते थे

पूर्व क्रिकेटर मदन लाल ने यूट्यूब चैनल कड़क से कहा, ''मुझे विराट को लेकर थोड़ी निराशा जरूर होती है, क्योंकि उनमें अभी भी काफी टेस्ट क्रिकेट बाकी था। । विराट ने भारतीय क्रिकेट को एक नई दिशा दी। उन्होंने आक्रामकता लाई और टीम को जीतना सिखाया। लेकिन मुझे नहीं पता विराट के साथ क्या हुआ। मुझे नहीं पता उस समय सिलेक्टर कौन था, लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने एक गलती की। उन्हें कप्तान बने रहने की अनुमति दी जानी चाहिए थी। यह मेरी व्यक्तिगत राय है। मुझे लगता है कि उनके बीच कुछ कम्युनिकेशन गैप रहा होगा, क्योंकि मेरी नजर में विराट दो-तीन साल और कप्तानी जारी रख सकते थे।''

उन्होंने आगे कहा, ''विराट उन सबसे समझदार क्रिकेटरों में से एक हैं जिन्हें मैंने अपने जीवन में देखा है। वो खेल को पढ़ते हैं, स्थिति को समझते हैं और उसी के अनुसार सोचते हैं। अगर तीन विकेट गिर चुके हैं, तो वो जानते हैं कि अब टीम को उस स्कोर तक ले जाने की जिम्मेदारी उनकी है, जहां से वे या तो मुकाबला कर सकें या मैच जीत भी सकें। पहले, लोग कहते थे कि विराट तेजी से बल्लेबाजी नहीं करते थे। यह कभी भी तेजी से बल्लेबाजी करने के बारे में नहीं था। वो स्थिति को पढ़ते हैं, खेल को समझते हैं और टीम की जरूरत के अनुसार खेलते हैं।''

कोहली ने वापसी से किया था इनकार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पिछले महीने एक कार्यक्रम के दौरान टेस्ट क्रिकेट में वापसी के सवाल को सिरे से खारिज कर दिया था। पिछले वर्ष टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले कोहली अब केवल एक प्रारूप में ही खेलते हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 9,230 रन बनाए थे। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपने नए जूतों की कीमत भी अपने टेस्ट रन के बराबर रखी है। कार्यक्रम में उनसे मजाक में पूछा गया कि क्या वह टेस्ट क्रिकेट में वापसी करना चाहेंगे ताकि उनके लाल रंग के जूतों की बिक्री और मुनाफा बढ़ सके। ये जूते टेस्ट क्रिकेट में उनके योगदान और समर्पण से प्रेरित हैं। इस पर कोहली ने हंसते हुए कहा, ''मैं कम बिक्री होना पसंद करूंगा। मैं इससे (टेस्ट क्रिकेट से) आगे बढ़ चुका हूं। '

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़'चयनकर्ताओं ने गलती की', कोहली के टेस्ट संन्यास पर खुलकर बोले मदन लाल