श्रीलंका ने भारत के पूर्व कोच विक्रम राठौड़ को दी बड़ी जिम्मेदारी, T20 WC के लिए बनाएंगे खास प्लान

Jan 08, 2026 05:40 pm ISTHimanshu Singh Bhasha
share Share
Follow Us on

श्रीलंका क्रिकेट ने पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ को पुरुष राष्ट्रीय टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। विक्रम राठौड़ 18 जनवरी से जिम्मेदारी संभालेंगे और 10 मार्च तक टीम के साथ रहेंगे।

श्रीलंका ने भारत के पूर्व कोच विक्रम राठौड़ को दी बड़ी जिम्मेदारी, T20 WC के लिए बनाएंगे खास प्लान

भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ को सात फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिए गुरुवार को श्रीलंका का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया। भारत और श्रीलंका मिलकर इस विश्व कप की मेजबानी कर रहे हैं। राठौड़ 18 जनवरी से जिम्मेदारी संभालेंगे और 10 मार्च तक टीम के साथ रहेंगे।

श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान में कहा, ‘‘श्रीलंका क्रिकेट को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ को श्रीलंका राष्ट्रीय टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। ’’ इसके अनुसार, ‘‘उन्हें सलाहकार आधार पर नियुक्त किया गया है और उनका मुख्य ध्यान आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी पर होगा। ’’

पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राठौड़ ने भारत के लिए छह टेस्ट और सात एकदिवसीय मैच खेले हैं। 56 वर्षीय राठौड़ सितंबर 2019 से जुलाई 2024 तक भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच रहे। वह बीसीसीआई के लेवल तीन कोच हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में वह राजस्थान रॉयल्स के सहयोगी स्टाफ में शामिल हैं। श्रीलंका के लिए विक्रम राठौड़ 18 जनवरी से जिम्मेदारी संभालेंगे और 10 मार्च तक टीम के साथ रहेंगे।

श्रीलंका की टीम इस समय पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जो विश्व कप की तैयारी का हिस्सा है। दसुन शनाका टी20 टीम के कप्तान हैं, जबकि चरिथ असलंका अब सिर्फ बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे। इसके अलावा, लसिथ मलिंगा को कंसल्टेंट बॉलिंग कोच और पूर्व भारतीय फील्डिंग कोच आर श्रीधर को फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है।

विक्रम राठौर ने 2019 से 2024 तक भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ के साथ काम किया। उनके कार्यकाल में भारत ने 2024 टी20 विश्व कप जीता। इसके बाद वे राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े, जहां वे कुमार संगकारा के साथ काम कर रहे हैं। राठौर ने न्यूजीलैंड टेस्ट टीम के साथ भी छोटा कार्यकाल किया था।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Former India batting coach Vikram Rathour Appointed Sri Lanka Batting Coach for T20 World Cup
;;;