चेन्नई सुपर किंग्स के कोचिंग स्टॉफ में हुई नई एंट्री, आईपीएल 2026 के लिए जेम्स फोस्टर बने फील्डिंग कोच
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 से पहले इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज जेम्स फॉस्टर को टीम का नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। 45 वर्षीय जेम्स फोस्टर आईपीएल 2026 में स्टीफन फ्लेमिंग के नेतृत्व वाले कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे।

इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज जेम्स फोस्टर को इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी टूर्नामेंट से पहले सोमवार को चेन्नई सुपरकिंग्स का क्षेत्ररक्षण कोच नियुक्त किया गया। फोस्टर न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग के नेतृत्व वाले सुपरकिंग्स के कोचिंग स्टाफ में शामिल होंगे जिसमें माइकल हसी बल्लेबाजी कोच और एरिक सिमंस गेंदबाजी कोच के रूप में काम करेंगे।
इंग्लैंड के लिए 45 वर्षीय फोस्टर ने 2001 से 2009 के बीच सात टेस्ट, 11 वनडे और पांच टी20 मैच खेले। उन्होंने इस साल की शुरुआत में डेजर्ट वाइपर के साथ आईएलटी20 खिताब जीतने के अलावा इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम के साथ कोचिंग स्टाफ के सदस्य के रूप में काम किया है। वह द हंड्रेड में बर्मिंघम फीनिक्स के सहायक कोच भी हैं।
सुपरकिंग्स ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ''हमारे क्षेत्ररक्षण कोच जेम्स फोस्टर को नमस्ते कहो! इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर और दुनिया भर की टीम के साथ काम करने के अनुभव वाले कोच, वह अब गर्व के साथ इस नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं।'' सीएसके आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगा।
भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के नायक संजू सैमसन ने सोमवार को कहा कि वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से कुछ गुर सीखने के लिए उत्साहित हैं। सैमसन ने आईपीएल में अपने अधिकतर मैच राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेले हैं लेकिन अब वह सीएसके से जुड़ गए हैं।
यह दोनों टीम जब 30 मार्च को गुवाहाटी में आमने-सामने होंगी तो सैमसन चेन्नई की जर्सी में नजर आएंगे। सैमसन ने पत्रकारों से कहा, ''मैंने माही भाई (धोनी) से फोन पर बात की है लेकिन उनके साथ एक टीम का हिस्सा बनना और उनके साथ खेलना शानदार होगा। मैं इसे उनसे सीखने के अवसर के रूप में देखता हूं।''
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



