केविन पीटरसन ने आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ा, मेटॉर की जगह इस भूमिका में आएंगे नजर

Mar 14, 2026 08:05 pm ISTHimanshu Singh भाषा, नई दिल्ली
share

केविन पीटरसन ने आईपीएल 2026 सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स की मेंटोर की भूमिका से खुद को बाहर कर लिया है। पीटरसन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वे इस सीजन में टीम के मेंटर के तौर पर काम नहीं कर पाएंगे।

केविन पीटरसन ने आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ा, मेटॉर की जगह इस भूमिका में आएंगे नजर

पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स में मेंटोर की भूमिका निभाने वाले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने शनिवार को कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग के आने वाले सत्र में यह भूमिका नहीं निभा पाएंगे। आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च को हो रही है और गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगा।

केविन पीटरसन ने 'एक्स' कहा, ''मैं इस आईपीएल सत्र में दिल्ली कैपिटल्स का मेंटोर नहीं बन सकता। मैं इस काम के लिए जरूरी समय नहीं दे सकता। इस सत्र के लिए सभी खिलाड़ियों को मेरी शुभकामनाएं। '' उन्होंने कहा, ''हालांकि मैं आपको कमेंट्री बॉक्स में फिर मिलूंगा। आईपीएल दुनिया की सबसे अच्छी लीग है और मैं आप सभी से जल्द मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। ‘’

दिल्ली कैपिटल्स अपने आईपीएल 2026 सत्र की शुरुआत एक अप्रैल को लखनऊ में इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से करेगा। दिल्ली कैपिटल्स का घरेलू मैदान पर पहला मैच चार अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा। पीटरसन पांच आईपीएल सत्र में तीन टीम के लिए खेले हैं और 2025 सत्र की शुरुआत से पहले उन्हें दिल्ली कैपिटल्स का मेंटोर नियुक्त किया गया था।

पीटरसन ने आईपीएल में 17 मैचों में कप्तानी भी की है। उन्होंने आईपीएल 2009 में कुछ समय के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी की थी जिसके बाद 2014 में दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी की। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक आईपीएल का खिताब कभी नहीं जीता है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण खिलाड़ियों की यात्रा के इंतजामों को लेकर बनी चिंताओं के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पहले चरण का कार्यक्रम घोषित किया जिसमें मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शुरूआती मैच में 28 मार्च को बेंगलुरु में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी।

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले सभी मैच फिलहाल कर्नाटक सरकार की विशेषज्ञ समिति की मंजूरी पर निर्भर करेंगे। पिछले सत्र में स्टेडियम में हुई भगदड़ को ध्यान में रखते हुए यह समिति 13 मार्च को बैठक में टूर्नामेंट की तैयारियों का आकलन करेगी।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।