ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले 44 अंतरराष्ट्रीय मैच, IPL में भी जड़े चौके-छक्के, अब बना पुर्तगाल का कप्तान, रोनाल्डो से कनेक्शन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ऑस्ट्रेलिया के लिए 44 इंटरनेशनल मैच खेल चुके पूर्व क्रिकेटर मोइसेस हेनरिक्स ने अब पुर्तगाल का रुख कर लिया है। वे पुर्तगाल राष्ट्रीय पुरुष क्रिकेट टीम की कप्तानी करेंगे। आईपीएल में आरसीबी, मुंबई इंडियंस और केकेआर जैसी टीमों से खेल चुके हैं।

Moises Henriques
मोइसेस हेनरिक्स बने पुर्तगाल के कप्तान (फाइल फोटो)

ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में अपनी सेवा दे चुके पूर्व क्रिकेटर ने अब पुर्तगाल का रुख कर लिया है। ये जाना पहचाना चेहरा अब पुर्तगाल राष्ट्रीय पुरुष क्रिकेट टीम की कप्तानी करेगा। खास बात यह है कि इस क्रिकेटर ने आईपीएल में भी शिरकत की है। क्रिकेट फैंस के बीच अपनी विशेष पहचान रखने वाले मोइसेस हेनरिक्स की बात हम कर रहे हैं। उन्हें महान फुटबॉलर रोनाल्डो के देश की क्रिकेट टीम की कप्तानी करने का मौका मिला है। हेनरिक्स आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के लिए पहली बार क्वालीफाई करने के प्रयास में पुर्तगाल टीम का नेतृत्व करेंगे।

T-20 WC यूरोप उप-क्षेत्रीय क्वालीफायर C के लिए पुर्तगाल टीम की घोषणा

मंगलवार को पुर्तगाली क्रिकेट महासंघ ने आगामी टी20 विश्व कप यूरोप उप-क्षेत्रीय क्वालीफायर सी के लिए टीम की घोषणा की, जिसमें हेनरिक्स को कप्तान बनाया गया है। हेनरिक्स का जन्म मदीरा में हुआ था। यह पुर्तगाल की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो का गृहनगर है। हेनरिक्स जब छोटे थे तब उनका परिवार ऑस्ट्रेलिया चला गया था, जहां उन्होंने अपने क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाया। हालांकि, बतौर ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर रिटायरमेंट लेने के बाद अब वे अपनी जन्मभूमि के लिए खेल रहे हैं।

हेनरिक्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 16 वनडे और चार टेस्ट मैच खेले। उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच अगस्त 2021 में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच था। उन्होंने साल 2026 के जून में पुर्तगाल का प्रतिनिधित्व करने का फैसला किया। इससे पहले उन्होंने पूर्ण सदस्य देश से सहयोगी देश का क्रिकेटर बनने के लिए जरूरी तीन साल की कूल-ऑफ अवधि को पूरा किया। हेनरिक्स ने आईपीएल में 62 मैच खेले हैं, जिसकी 54 पारियों में 1000 रन 27 से अधिक की औसत और 126 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। वे आईपीएल में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से खेल चुके हैं।

पुर्तगाल टीम में मौजूदा समय में हेनरिक्स इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने किसी दूसरे देश के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है। हालांकि, टीम में ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने दूसरे देशों के लिए फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। दक्षिण अफ्रीका में जन्मे क्रेग कैचोपा ने न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दोनों देशों में घरेलू क्रिकेट खेला है। वहीं, बांग्लादेश में जन्मे सिराज उल्लाह खादिम ने मुशफिकुर रहीम की कप्तानी में 2006 आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में हिस्सा लिया था। खास बात यह है कि हेनरिक्स 2006 अंडर 19 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान थे।

बता दें कि यूरोप उप-क्षेत्रीय क्वालीफायर सी का मुकाबला फिनलैंड के दो स्थानों वांटा और केरावा में 10 टीमों के बीच होगा। इन दस टीमों को पांच-पांच के दो ग्रुप में बांटा गया है, जिनमें से दोनों ग्रुप के विजेता फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे। फाइनल का विजेता यूरोप क्षेत्रीय क्वालीफायर के लिए क्वालीफाई करेगा, जहां वह स्कॉटलैंड, जर्सी और डेनमार्क के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर में जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा करेगा। आखिर में विश्व क्वालीफायर ही यह तय करेगा कि कौन सी टीमें 2028 पुरुष टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जाएंगी।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले 44 अंतरराष्ट्रीय मैच, अब बना पुर्तगाल का कप्तान, कौन?