ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेमियन मार्टिन को अस्पताल से मिली छुट्टी, फैंस के लिए क्या कहा

Jan 17, 2026 03:09 pm ISTHimanshu Singh Bhasha
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेमियन मार्टिन ने गंभीर स्वास्थ्य संकट के बाद अस्पताल से छुट्टी पाकर घर लौटने की खुशी जाहिर की है। मार्टिन को हाल ही में दिमागी बुखार (मेनिन्जाइटिस) का पता चलने के बाद गोल्ड कोस्ट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेमियन मार्टिन को अस्पताल से मिली छुट्टी, फैंस के लिए क्या कहा

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को मेनिन्जाइटिस से उबरने के बाद शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मार्टिन 27 दिसंबर 2025 को बीमार पड़ गए थे और उन्हें गहन चिकित्सा इकाई में कृत्रिम कोमा में रखना पड़ा था, लेकिन जनवरी के पहले सप्ताह में उनमें सुधार के लक्षण दिखाई देने लगे थे। लेकिन अब वह इस मुश्किल दौर से बाहर निकल आए हैं और उन्होंने अपने शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।

मार्टिन ने एक्स पर लिखा, ‘‘वर्ष 2026 का स्वागत है। मैं अस्पताल से घर आ गया हूं। मैं उन सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस दौरान मेरा और मेरे परिवार का साथ दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस अनुभव से मुझे पता चला कि जीवन कितना क्षणभंगुर है। सब कुछ कितनी जल्दी बदल सकता है और समय कितना अमूल्य है।’’ मार्टिन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 67 टेस्ट, 208 वनडे और चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

मार्टिन ने 1992 से 2006 तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 67 टेस्ट खेले। छह साल के गैप के बाद 2000 में उन्हें फिर से टीम में बुलाया गया और वह स्टीव वॉ की ऑल-पॉवरफुल टीम के एक अहम खिलाड़ी बन गए। वह उस ऑस्ट्रेलियाई टीम का भी हिस्सा थे जिसने 2003 का वनडे वर्ल्ड कप जीता था।

डार्विन में जन्मे मार्टिन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1992-93 की सीरीज में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने आखिरी टेस्ट एशेज 2006-07 में खेला जिसके बाद वह कमेंट्री करने लगे। उन्होंने 208 वनडे में 40.8 की औसत से रन बनाये और 1999 तथा 2003 विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया टीम के सदस्य थे। उन्होंने 2003 फाइनल में भारत के खिलाफ नाबाद 88 रन बनाये थे जबकि ऊंगली में फ्रैक्चर के बाद वह बल्लेबाजी कर रहे थे। वह 2006 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम के भी सदस्य थे।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।