विराट कोहली छोड़िए,रोहित शर्मा ने IPL में बतौर ओपनर गिल से भी कम रन बनाए हैं, आंकड़े देख MI फैंस होंगे निराश

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रोहित शर्मा ने आईपीएल में एक ओपनर के तौर पर विराट कोहली से तो कम रन बनाए ही हैं, उनका रिकॉर्ड शुभमन गिल से भी अच्छा नहीं है। उन्होंने आईपीएल में शुभमन गिल से भी बतौर सलामी बल्लेबाज कम रन बनाए हैं।

रोहित विराट गिल

रोहित शर्मा को टी-20 क्रिकेट के बड़े खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से भारत को और अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस को कई मैच भी जिताए हैं। रोहित शर्मा के बारे में जब भी दिमाग में ख्याल आता है तो लगता है कि उन्होंने आईपीएल में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाए होंगे। हालांकि, ऐसा बिल्कुल नहीं है। रोहित शर्मा ने आईपीएल में एक ओपनर के तौर पर विराट कोहली से तो कम रन बनाए ही हैं, उनका रिकॉर्ड शुभमन गिल से भी अच्छा नहीं है।

रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर आईपीएल में कुल 117 मैच खेले हैं, जिसकी सभी 117 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 28.78 की औसत से कुल 3166 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित शर्मा ने 135.77 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने ओपनर के तौर पर आईपीएल में 19 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा है। उन्होंने आईपीएल में एक ओपनर के रूप में 140 छक्के और 324 चौके लगाए हैं। वहीं, दूसरी ओर शभमन गिल की बात करें तो उन्होंने 2018 से 2025 के समयकाल में बतौर ओपनर बल्लेबाजी करते हुए कुल 97 मैच खेले हैं, जिसकी 97 पारियों में 139.75 की स्ट्राइक रेट के साथ 3603 रन बनाए हैं। शुभमन गिल ने बतौर ओपनर 25 अर्धशतक और 4 शतक जड़े हैं। उनका ओपनर के तौर पर आईपीएल औसत 40.94 का है जो काफी शानदार माना जाता है। उन्होंने आईपीएल में कुल 112 छक्के और 350 चौके लगाए हैं। इस तरह देखा जाए तो शुभमन गिल ने आईपीएल में एक सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा से ज्यादा रन बनाए हैं।

वहीं, विराट कोहली की बात की जाए तो वे इन दोनों बल्लेबाजों के कई कदम आगे हैं। विराट कोहली ने आईपीएल में बतौर ओपनर बल्लेबाजी करते हुए कुल 128 मैच खेले हैं, जिसकी सभी 128 पारियों में 46.81 की बेहतरीन औसत के साथ कुल 5009 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने इस दौरान 39 अर्धशतक और 8 शतक लगाए हैं। विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर में जितने भी शतक लगाए हैं उन्होंने सब के सब बतौर सलामी बल्लेबाज के रूप में लगाए हैं। विराट कोहली ने आईपीएल में सलामी बल्लेबाज के रूप में 139. 17 की स्ट्राइक रेट के साथ बैटिंग की है। उन्होंने ने आईपीएल में ओपनर के रूप में 177 छक्के और 467 चौके लगाए हैं।

आईपीएल में बतौर ओपनर गिल, रोहित और कोहली के रनों की तुलना

विराट कोहली, 128 पारियों में 5009 रन

शुभमन गिल, 97 पारियों में 3603 रन

रोहित शर्मा, 117 पारियों में 3166 रन

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़विराट कोहली छोड़िए, रोहित शर्मा ने IPL में बतौर ओपनर गिल से भी कम रन बनाए हैं