टीम इंडिया ने तोड़ दिया ये सिलसिला, जो IND vs WI सीरीज में बन चुका था जीत का पैटर्न

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान पहली बार ऐसा देखा है कि किसी टीम ने टोटल को डिफेंड किया है, क्योंकि अभी तक ये सिलसिला चला आ रहा था कि जो टीम टॉस जीत रही थी और रन चेज कर रही थी, वही मैच जीत रही थी। 

Shreyas Iyer Axar patel
श्रेयस अय्यर अक्षर पटेल

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इससे पहले 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज भी दोनों देशों के बीच खेली गई, लेकिन पांच मैचों से जो सिलसिला चला आ रहा था, वह रविवार 11 अक्टूबर को टूट गया। अभी तक टीमें टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी चुन रही थीं और रन चेज करते हुए मैच को जीतने में सफल हो रही थीं, लेकिन रविवार की रात इंदौर के मैदान पर ऐसा नहीं हुआ। वेस्टइंडीज को टॉस जीतने के बाद और पहले गेंदबाजी करने बावजूद हार का सामना करना पड़ा।

दरअसल, अभी तक वनडे सीरीज के तीन मैचों में ऐसा देखा गया था कि जो टीम टॉस जीत रही थी, वह टीम पहले गेंदबाजी कर रही थी। यहां तक कि रन चेज में टीम जीत भी रही थी। भारत ने वनडे सीरीज के पहले दो मैच इसी अंदाज में जीते थे, जबकि वेस्टइंडीज ने आखिरी मैच में 350 से ज्यादा रन चेज कर लिए थे। ऐसा ही कुछ टी20 सीरीज में भी देखने को मिला। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने पहले मैच में टॉस जीता, गेंदबाजी चुनी और रन चेज में जीत दर्ज की। दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने भी यही रुख अपनाया।

टी20 सीरीज में भी यह सिलसिला जारी था

वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 मैच में टॉस जीता, पहले गेंदबाजी चुनी, 250 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन फिर भी इस लक्ष्य को कैरेबियाई टीम ने हासिल कर लिया। इस तरह टॉस जीते, गेंदबाजी चुनो और मैच जीत जाओ...ये सिलसिला पहले पांच मैचों में चला, लेकिन छठे मैच में इस टूर के ऐसा नहीं हुआ। वेस्टइंडीज ने तरीका तो वही अपनाया, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज की टीम के कप्तान शे होप ने तीसरे टी20 मैच में इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

इस बार भारतीय टीम ने डिफेंड किया टोटल

भारतीय टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 223 रन बनाने में सफल हुई। एक समय पर स्कोर 250 के आसपास का लग रहा था, लेकिन बीच में कुछ विकेट भारत ने खोए और इससे दबाव आया, लेकिन फिर भी भारत मजबूत स्कोर तक पहुंचा। वेस्टइंडीज ने पूरी कोशिश 224 रन बनाकर सीरीज में 2-1 आगे निकलने के लिए की, लेकिन टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कैरेबियाई टीम को 209 रनों पर रोक दिया और मैच 14 रनों के अंतर से जीत लिया। इस तरह टॉस जीतकर, पहले गेंदबाजी चुनकर और फिर रन चेज करके जीतने का सिलसिला थम गया।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भारत ने तोड़ दिया ये सिलसिला, जो IND vs WI सीरीज में बन गया था जीत का पैटर्न