19 साल और 10 एडिशन, मगर पहली बार T20 वर्ल्ड कप में हुआ ये 300+ वाला अद्भुत करिश्मा

Mar 10, 2026 05:46 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

19 साल पहले टी20 विश्व कप की शुरुआत हुई थी और अब तक 10 एडिशन इसके खेले जा चुके हैं, मगर पहली बार T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा हुआ है कि एक सीजन में चार बल्लेबाजों ने 300+ वाला आंकड़ा पार किया है।

19 साल और 10 एडिशन, मगर पहली बार T20 वर्ल्ड कप में हुआ ये 300+ वाला अद्भुत करिश्मा

T20 World Cup को शुरू हुए 19 साल होने के हो और 10 बार अब तक ये टूर्नामेंट खेला गया है, लेकिन 2026 में खेला गया ये टी20 विश्व कप अपने आप में अद्भुत रहा। पहली बार एक टूर्नामेंट में एक या दो नहीं, बल्कि चार बल्लेबाजों ने 300-300 से ज्यादा रन बनाए हैं। 300 प्लस वाला कारनामा इस टूर्नामेंट से पहले चार बार हो चुका है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि चार अलग-अलग सीजन में बल्लेबाजों ने 300 प्लस रन बनाए थे, लेकिन इस बार के टी20 विश्व कप में चार अलग-अलग बल्लेबाजों ने ये करिश्मा कर दिखाया। यहां तक कि एक ही टीम के दो बल्लेबाज 300-300 से ज्यादा रन बनाने में सफल रहे।

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 2026 के एडिशन से पहले चार बार बल्लेबाजों ने एक सीजन में 300-300 से ज्यादा रन बनाए थे। 2009 में श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान, 2010 में श्रीलंका के ही महेला जयवर्धने, 2014 में विराट कोहली और 2021 में बाबर आजम ने 300 या इससे ज्यादा रन एक टूर्नामेंट में बनाए हुए हैं। दिलशान ने 317, जयवर्धने ने 302, विराट ने 319 और बाबर ने 303 रन बनाए हुए हैं, लेकिन इन सभी का रिकॉर्ड 2026 के एडिशन में टूट चुका है, क्योंकि 3 बल्लेबाज तो विराट को भी पीछे छोड़ने में सफल रहे हैं, जिनका अभी तक सबसे ज्यादा रन एक सीजन में बनाने का रिकॉर्ड था।

वहीं, अगर बात 2026 के सीजन की करें तो पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान ने 6 पारियों में 383 रन बनाकर टी20 विश्व कप का रिकॉर्ड कायम किया था। इसके अलावा टिम सीफर्ट 326 रन बनाकर सीजन में दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड हासिल करने वाले संजू सैमसन ने 321 रन 5 पारियों में बनाए। ये तीनों बल्लेबाज अब एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में टॉप 3 में हैं। ईशान किशन सीजन के चौथे ऐसे बल्लेबाज थे, जो 300 का आंकड़ा पार करने में सफल हुए। उन्होंने 317 रन 9 पारियों में बनाए।

एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 300 प्लस रन

383 - साहिबजादा फरहान

326 - टिम सीफर्ट

321 - संजू सैमसन

317 - ईशान किशन

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।